रामायण में सिर्फ श्री राम नहीं इन दो भगवानों का भी रोल कर रहे Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor Triple Role In Ramayana: पूरी दुनिया रणबीर कपूर की फिल्म रामायण (Ramayana 1) का इंतजार कर रही है. हर दिन इस फिल्म से जुड़े अपडेट्स फैंस को हैरान कर देते हैं. अब खबर आई है कि रामायण में रणबीर कपूर ट्रिपल रोल करेंगे यानी भगवान राम के किरदार में तो वे दिखाई देंगे ही साथ ही दो और भगवानों के रूप में नज़र आएँगे और इनमे से दो पात्रों का आमना सामना भी हो सकता है.

रामायण में रणबीर कपूर के तीन रोल

बताया जा रहा है कि श्री राम का किरदार निभाने के अलावा रामायण में रणबीर कपूर भगवान विष्णु के रूप में भी दिखाई देंगे, आखिरकार भगवान तो विष्णु के ही अवतार हैं और इन दोनों के अलावा रणबीर कपूर भगवान विष्णु के 6वें अवतार यानी भगवान परशुराम के रूप में भी दिखाई देंगे। रामायण फिल्म में एक ऐसा भी सीन होगा जिसमे रणबीर कपूर के दोनों केटरेक्टर एक साथ दिखाई देंगे।

और ये दृश्य होगा माता सीता के स्वयंवर का जब श्री राम शिवधनुष तोड़ देते हैं और उसके टूटने से उत्पन्न ध्वनि भगवान विष्णु को सुनाई देती है और वे सीधा वहीं पहुंच जाते हैं.

रणबीर धीरे-धीर करके इन सभी हिस्सों की शूटिंग कर रहे हैं. ‘रामायण’ को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म का पहला पार्ट दीवाली 2026 और दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर रिलीज़ होगा. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *