Site iconSite icon SHABD SANCHI

Ramayana Trailer Update: ‘रामायण’ के दो ट्रेलर आएंगे, CBFC से मिला ग्रीन सिग्नल, जानें कब होगा रिलीज

ramayanaramayana

ramayana

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का इंतजार काफी समय से किया जा रहा है। अब फैंस के लिए अच्छी खबर है कि फिल्म का ट्रेलर जल्द रिलीज होने वाला है। रिलीज से पहले ट्रेलर को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से मंजूरी भी मिल गई है।

CBFC की वेबसाइट के मुताबिक, फिल्म के दो अलग-अलग ट्रेलर रिलीज किए जाएंगे। दोनों को 15 जुलाई को ‘यू’ (Universal) सर्टिफिकेट मिला है, यानी इन्हें हर उम्र के दर्शक देख सकेंगे।

रनटाइम की बात करें तो पहला ट्रेलर ‘रामायण 3D ट्रेलर’ के नाम से लिस्टेड है, जिसकी लंबाई 4 मिनट 15 सेकंड है। वहीं दूसरा ‘थिएट्रिकल ट्रेलर रामायण 3D’ है, जिसका रनटाइम 4 मिनट रखा गया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ऑनलाइन रिलीज होने वाले ट्रेलर में अतिरिक्त 15 सेकंड का फुटेज होगा या फिर वह सिर्फ सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा।

मेकर्स पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि ‘रामायण’ का ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की टीम का कहना है कि यह भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी महागाथाओं में से एक है, जिसे पहली बार इतने बड़े स्तर पर दुनियाभर के दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसका संगीत ए.आर. रहमान और हंस जिमर ने तैयार किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर अगले हफ्ते कॉमिक-कॉन में भी दिखाया जा सकता है। इस दौरान फिल्म की स्टारकास्ट, निर्देशक और प्रोड्यूसर के एक पैनल डिस्कशन में शामिल होने की भी संभावना है।

Exit mobile version