Ramayana Teaser: भारतीयों से पहले अमेरिकी देखेंगे फिल्म रामायण का टीजर

Ramayana Teaser Release Date: रणबीर कपूर की रामायण फिल्म का इंतजातर पूरी दुनिया कर रही है. ऐसी चर्चा थी कि रामायण के मेकर्स फिल्म का पहला टीजर (Ramayana Teaser) रामनवमी के मौके पर रिलीज करेंगे, फिल्म श्री राम पर आधारित है इसी लिए रामनवमी से बेहतर दिन और क्या हो सकता था, लेकिन रामायण के प्रोड्यूसर नामित मल्होत्रा (Namit Malhotra) के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था.

Namit Malhotra ने अब जाकर Ramayana Teaser की रिलीज डेट अनाउंस की है. लेकिन सबसे पहले रामायण टीजर को भारतीय नहीं बल्कि अमेरिकी देखेंगे। रामायण एक पैन वर्ल्ड फिल्म है, इसे ग्लोबल स्केल पर बनाया गया है, मेकर्स पहले इसे हॉलीवुड में एक मेगा इवेंट आयोजित करेंगे ताकि दुनिया के कोने-कोने तक फिल्म का प्रचार हो, अमेरिका से ही फिल्म का प्रमोशन शुरू होगा।

कब रिलीज होगा रामायण का टीजर

Ramayana Teaser Release Date: फिल्म के निर्माता नामित मल्होत्रा ने फैंस को नामनवमी की बधाई देते हुए, Ramayana Teaser की अनाउंसमेंट की है, उन्होंने बताया है कि हनुमान जयंती के मौके पर फिल्म का दूसरा ग्लिम्प्स रिलीज किया जाएगा, बता दें इसी दिन नामित मल्होत्रा का जन्मदिन भी है.

हालांकि टीजर कब रिलीज होगा इसके बारे में मेकर्स ने कोई अनाउंसमेंट नहीं की है, फ़िलहाल फैंस को रामायण के सेकंड ग्लिम्प्स से ही खुश रहना पड़ेगा, ऐसा माना जा रहा है कि अप्रैल में अमेरिका में जब इवेंट होगा उसी दौरान टीजर भी जारी किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *