Site icon SHABD SANCHI

दुनिया के लिए भारत की स्लमडॉग वाली इमेज बदल देगी फिल्म रामायण

Ramayana Movie Update: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण (Ranbir Kapoor Ramayana) को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. फैंस इस फिल्म से जुड़े अपडेट्स पाने के लिए टकटकी लगाए रहते हैं. इस फिल्म के मेकर नामित मल्होत्रा (Namit Malhotra) ने हाल ही में एक तगड़ा अपडेट दिया है. हाल ही में नामित मल्होत्रा टाइम्स की ग्लोबल बिज़नेस समिट में गए थे, जहां उनसे सिर्फ उनकी अगली फिल्म रामायण की चर्चा हुई और इस दौरान उन्होंने बड़ी बात कह दी.

नामित मलहोता ने कहा-

सबसे पहली बात जो मैं कहना चाहता हूँ कि रामायण कोई माइथोलोजी नहीं हमारा इतिहास है. इसे मिथक कहानी न कहें। रामायण दुनिया की सबसे प्राचीन और समृद्ध संस्कृति की बुनियाद है. मैंने पिछले 20 सालों में अमेरिका में अपनी जगह बनाने की खूब कोशिश की है इसके लिए काफी मेहनत की है. अमेरिका में भारतीय हर फील्ड में सफल हैं लेकिन जब मैं हॉलीवुड गया तो पता चला कि वहां लोग हमारे इतिहास के बारे में कुछ नहीं जानते।

नामित आगे कहते हैं-

हॉलीवुड वालों के जहन में भारत की वही छवि है जैसी स्लमडॉग मिलिनियर फिल्म में दिखाई गई है. जबकि ऐसा नहीं है. हमारी फिल्म रामायण पूरी दुनिया में भारत की जो स्लमडॉग वाली इमेज बनी हुई है उसे हटाने का काम करेगी।

बता दें कि नामित मल्होत्रा रामायण फिल्म के प्रोड्यूसर हैं, उन्होंने इस फिल्म के निर्माण के लिए 4 हजार करोड़ रुपए का बजट सेट किया है. नामित मल्होत्रा DNEG VFX कंपनी के मालिक हैं. इस कंपनी को अपने VFX वर्क के लिए ऑस्कर मिल चुका है। यह वही कंपनी है जिसने Dune, Interstellar, Blade Runner और Inception जैसी फिल्मों में काम किया है और यही कंपनी Ramayana के VFX का काम संभाल रही है. इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि रामायण की लेवल की फिल्म होने वाली है.

Exit mobile version