Site iconSite icon SHABD SANCHI

रामायण देख किसी की भावनाएं आहत नहीं होंगी! मेकर्स ने गजब दिमाग लगाया

Ramayana Movie Is Based On Which Ramayana: भारत में धार्मिक फिल्में बनाना यानी बड़ा रिस्क लेना। भारत में इस जॉनर की फिल्मों के दर्शन तीन तरह के होते हैं पहले वो जो सिर्फ इसी लिए फिल्म को क्रिटिसाइज करते हैं क्योंकी वो धार्मिक है, दूसरे वो जो धर्मिक फिल्में पसंद करते हैं और तीसरे वो जो फिल्म तो पसंद करते हैं मगर उनकी भावनाएं आहत हो जाती हैं. Ramayan के मेकर्स ने लिए भावनाएं आहत न करने का बड़ा प्रेशर है और इस प्रेशर से मेकर्स अच्छी तरह वाकिफ थे इसी लिए मेकर्स ने ऐसी फिल्म बनाई है कि किसी की भावनाएं आहत होंगी ही नहीं। ये दावा फिल्म के निर्देशक Nitesh Tiwari ने किया है.

एक न्यूज़ चैनल को इंटरव्यू देते हुए उन्होंने बताया कि- भारत में 300 तरह की रामायण हैं मगर वो मूल रामायण यानी वाल्मीकि रामायण पर फिल्म बना रहे हैं.

नितेश तिवारी ने कहा- एक क्रिएटर के तौर पर आपको अच्छी तरह से पता होता है कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं। इसी लिए गलती की गुंजाईश कम होती है. इस फिल्म में हमने उसी का ध्यान रखा है. जहां हमें किसी क्रिएटिव बदलाव की जरूरत नहीं थीं तो हमने नहीं किया और जहां हमें लगा कि कुछ क्रिएटिविटी होनी चाहिए वहां पूरी ईमानदारी के साथ काम किया। मैं खुद रामायण का भक्त हूँ और अगर मैं खुद की भावनाएं आहत नहीं करता हूँ, अगर मुझे अपने काम से ख़ुशी मिल रही है तो मुझे भरोसा है कि दृश्कों को यह पसंद आएगा।

उन्होंने कहा कि- रामायण फिल्म में अयोध्या और लंका को नए ढंग से दिखाया जाएगा मगर कहानी को आगे बढ़ाने का काम तो इमोशन ही करेंगे।

उन्होंने आगे कहा- सबसे जरूरी चीज़ है इमोशन, असल में रामायण अपने मूल्यों, सिद्धांतों, रिश्तों और लोगों की कहानी है यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है और हमने उसी को केंद्र में रखा है. VFX, बड़ी स्केल, बड़ा प्रेसेंटेशन तो फिल्म को एंगेजिंग बनाने के लिए है ताकि दर्शक उस पुरानी कहानी को नए अंदाज में देख सकें

चूँकि भारत में खासकर उत्तर भारत में ज़्यादातर लोगों ने तुलसीदास रचित रामचरितमानस पढ़ी है जो मूल यानी वाल्मीकि रामायण से थोड़ी अलग है. और ये फिल्म वाल्मीकि रामायण पर आधारित है जिसे असली राम कथा माना जाता है और वाल्मीकि रामायण को आज की डेट में जानने वाले बहुत कम लोग हैं. ज़्यादातर लोग रामानंद सागर की रामायण को असली रामकथा मानते हैं और इसी लिए उन्हें रामायण फिल्म से कुछ तो दिक्क्त जरूर होने वाली है.

Exit mobile version