Ramayana Movie Boycott: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) के फैंस दोनों एक्टर्स की दो फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सबसे पहली है Yash की Toxic और दूसरी है रणबीर कपूर की लव एन्ड वॉर (Love And War) और इन दोनों एक्टर्स की फिल्म है रामायण (Ramayana Film) जो देश की जनता की भावनाओं से जुडी फिल्म है. लेकिन आज कल लोगों की भावनाएं आहात होने में वक़्त नहीं लगता, एक्टर्स और फिल्म मेकर्स की जरा सी चूक बड़ी बड़ी फिल्मों का लाल सिंह चड्ढा बना देती हैं और ऐसी आशंका है कि कहीं Ranbir Kapoor की Love And War और Yash की Toxic से Ramayana बॉयकॉट न हो जाए! ऐसा क्यों हो सकता है आइये जानते हैं.
रामायण के लिए क्यों खतरा है लव एन्ड वॉर
संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित लव एन्ड वॉर में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) हैं. दोनों एक्टर्स आर्मी ऑफिसर का रोल कर रहे हैं और दोनों एक ही लड़की से प्यार करते हैं. इस फिल्म में एक्शन, ड्रामा और रोमांस है. ये फिल्म रामायण से पहले रिलीज होगी जिसमे रणबीर कपूर बतौर आर्मी ऑफिसर के रोल में होंगे और जिसमे लव ट्राईएंगल का सीन होगा। अब ऐसा एक्टर जो एक फिल्म में किसी महिला के साथ रोमांस करते नज़र आए और उसके तुरंत बाद रिलीज होने वाली रामायण में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का रोल करे इससे कुछ लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं. अगर इस फिल्म में इंटेंस बोल्ड सीन हुए तो यह रामायण के लिए खतरा बन सकती है.
टॉक्सिक भी है रामायण के लिए खतरा
यश की टॉक्सिक मार्च में रिलीज हो रही है जिसका ट्रेलर देखने के बाद लोग इतना भड़क गए कि FIR दर्ज हो गई. ट्रेलर में कई इंटेंस इंटिमेट सीन दिखाए गए हैं और ये फिल्म पूरी मारकाट पर बेस्ड है. यश रामायण में रावण का रोल कर रहे हैं जो भले इस महाकाव्य का विलन है मगर है तो शिवभक्त। ऐसे में यहां भी संभावना बनती है कि Toxic में एक गैंगस्टर का रोल कर रहे यश को देखने के बाद लोग रावण के किरदार में देखना पसंद न करें।
Love And War Release Date: पहले यह फिल्म मार्च में रिलीज होने वाली थी मगर मार्च में Toxic, Dhurandhar 2 और Peddi जैसी मेगा बजट फ़िल्में रिलीज हो रही हैं ऐसे में मेकर्स ने इसे अगस्त तक खिसका दिया है.
Toxic Release Date: यश की टॉक्सिक 29 मार्च को रिलीज हो रही है.
Ramayana Release Date: रामायण इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी

