Site iconSite icon SHABD SANCHI

मेकर्स ने रामायण के हिंदी थिएट्रिकल राइट्स के लिए मांगे इतने पैसे की डिस्ट्रिब्यूटर्स टेंशन में आ गए

Ramayana Hindi theatrical rights: Ranbir Kapoor और Yash स्टारर इंडियन माइथोलॉजिकल एपिक फिल्म रामायण (Ramayana) का इंतजार पूरी दुनिया कर रही है. यह भारत की सबसे महंगी फिल्म (India’s Most Expensive Film) है जिसके दोनों पार्ट्स का बजट 4000 करोड़ रुपए है. ऐसे इस फिल्म के प्रोड्यूसर Namit Malhotra की डिमांड भी ज्यादा है वो चाहते हैं कि फिल्म का बजट तो सिर्फ राइट्स बेचकर ही कमा लिया जाए.

खबर है कि रामायण के हिंदी थिएट्रिकल राइट्स (Ramayana Hindi Theatrical Rights) के लिए डिस्ट्रीब्यूटर उनके पास गए थे लेकिन मेकर्स ने इतनी बड़ी डिमांड कर दी कि डिस्ट्रीब्यूटर्स वहीं चक्कर खाकर गिर पड़े.

रामायण की डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स लेने के लिए करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन, AA फिल्म्स, PEN स्टूडियोज जैसी कंपनियों के बीच रेस लगी है हर कोई इसके ऑल इंडिया राइट्स लेना चाहता है क्योंकी रामायण फिल्म ऐसी है कि भारत के हर राज्य में हर भाषा में रिलीज होगी और लोग इसे देखने जाएंगे।

लेकिन नामित मल्होत्रा हर भाषा के अलग अलग राइट्स बेचने की सोचे हुए हैं. उन्होंने सिर्फ हिंदी के लिए 450 करोड़ रुपए की डिमांड कर दी है यानी तमिल, तेलगु, मलयालम, कन्नड़ के लिए वो अलग से पैसे लेंगे ही मगर हिंदी के लिए 450 करोड रुपए सिर्फ डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स के लेंगे।

इंडियन सिनेमा के इतिहास में आजतक किसी फिल्म के हिंदी राइट्स 450 करोड़ रुपए में नहीं बीके हैं. शाहरुख़ खान की सबसे बड़ी फिल्म King के ऑल इंडिया थिएट्रिकल राइट्स 250 करोड़ में बीके हैं. ऐसे में डिस्ट्रीब्यूटर्स को रामायण के थिएट्रिकल राइट्स ओवर प्राइजस लग रहे हैं.

700 करोड़ की OTT डील ठुकरा दी

Ramayana OTT Deal: रामायण के लिए नामित मल्होत्रा को अबतक के इतिहास की सबसे बड़ी OTT डील मिली थी. उन्हें दोनों पार्ट्स के लिए 700 करोड़ रुपए ऑफर हुए थे, लेकिन उन्हें ये काफी कम लगे. नामित का मानना है कि उनकी फिल्म इससे कई गुना ज्यादा डिजर्व करती है वो 1 हजार करोड़ एक फिल्म के चाहते हैं.

Exit mobile version