Site icon SHABD SANCHI

Ranbir की Ramayana देख बावली हो गई अमेरिकी पब्लिक

Ramayana First Cut Reaction: नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) द्वारा निर्देशित, नामित मल्होत्रा (Namit Malhotra) द्वारा प्रोड्यूस्ड और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर रामायण फिल्म (Ramayana Film) की रिलीज के लिए काफी टाइम है लेकिन अमेरिका में चुनिंदा लोगों को रिलीज से पहले ही रामायण फिल्म देखने का मौका मिल गया और अमेरिकी पब्लिक इस फिल्म को देखने के बाद भौचक्की रह गई.

भारतीयों से ज्यादा विदेशी लोग रामायण फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. पिछले दिनों मेकर्स ने USA के Los Angeles शहर में फिल्म की पहली टेस्ट स्क्रीनिंग रखी थी, स्क्रीन टेस्टिंग में शामिल जनता ने फिल्म का फर्स्ट कट देखने के बाद इसे खूब सराहा।

टेस्ट स्क्रीनिंग क्या है

Test Screening फिल्म के प्राइवेट और प्री-रिलीज़ प्रिव्यू को कहा जाता है. इसमें रिलीज़ से पहले फिल्म चुनिंदा लोगों को दिखाई जाती है.इससे मेकर्स ये समझते हैं कि दर्शकों को फिल्म लग कैसी रही है. जनता के रिस्पॉन्स और फ़ीडबैक के आधार पर यदि उन्हें फिल्म में कोई दिक्कत नज़र आई, तो वो उसमें बदलाव कर देते हैं. 

‘रामायण’ फिल्म के लिए भी ऐसा ही किया जा रहा है. मेकर्स ने इसके लिए US को सबसे पहले इसलिए चुना क्योंकि वो ‘Ramayana’ को एक ग्लोबल फिल्म की तरह प्रमोट कर रहे हैं. ऐसे में अमेरिका इस फिल्म का बड़ा मार्केट होने वाले हैं.

23 फरवरी को रामायण की टेस्ट स्क्रीनिंग हुई थी.  लॉस एंजेलिस के Cinemark Playa Vista मूवी स्क्रीन पर प्रीमियर किया था. जिसमे 18 से 60 साल की उम्र तक के दर्शक पहुंचे थे. टेस्ट स्क्रीनिंग को दर्शकों से काफ़ी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. पब्लिकफिल्म के लार्जर दैन लाइफ़ स्केल और वर्ल्ड क्लास विजुअल इफ़ेक्ट्स की तारीफें कर रही हैं. साथ ही इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले भी लोगों के बीच चर्चा बटोर रही है.  खास बात ये है कि मेकर्स ने अभी केवल फिल्म का फर्स्ट कट ही दिखाया है. यानी इस पर अभी काफ़ी काम बाकी है. मगर ये रफ़ कट भी लोगों को बेहद पसंद आ रहा है.

कब रिलीज होगी रामायण

Ramayana Release Date: नामित मल्होत्रा और यश द्वारा प्रोड्यूस्ड ये फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है. फिल्म में रणबीर कपूर श्री राम और यश रावण का किरदार निभा रहे हैं जबकि साई पल्लवी माता सीता और सनी देओल हनुमान जी के रोल में हैं.

Exit mobile version