Site icon SHABD SANCHI

Ramayana Cast Fee: रामायण की कास्ट ने कितनी फीस ली?

Ramayana Actors Fee: दिवाली 2026 में रिलीज होने वाली नामित मल्होत्रा (Namit Malhotra) की फिल्म रामायण (Ramayana) के दोनों पार्ट्स का बजट 4 हजार करोड़ रुपए है, फिल्म का स्केल काफी बड़ा है और उतनी ही बड़ी फिल्म में काम करने वाले एक्टर्स की कमाई भी है.

रणबीर कपूर ने रामायण के लिए कितने पैसे लिए

Ranbir Kapoor Ramayana Fee: इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने इतने पैसे लिए हैं जितने में एक फिल्म बन जाए. रिपोर्ट्स के अनुसार Ranbir ने Ramayana के दोनों पार्ट्स के लिए टोटल 150 करोड़ रुपए यानी के पार्ट के लिए 75 करोड़ रुपए फीस ली है.

यश ने रामायण के लिए कितने पैसे लिए

Yash Ramayana Fee: इस फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे एक्टर यश ने एक पार्ट के लिए 50 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं यानी दोनों पार्ट्स के लिए 100 करोड़ रुपए। इसके अलावा Yash Ramayana के को-प्रोड्यूसर भी हैं उनकी कंपनी Monstermind का फिल्म के इन्वेस्टमेंट में शेयर है इसका मतलब है कि अगर फिल्म मोटा पैसा कमाएगी तो तो यश को पैसे मिलेंगे।

सनी देओल ने रामायण के लिए कितनी फीस ली

Sunny Deol Ramayana Fee: फिल्म में हनुमान जी का रोल कर रहे सनी देओल ने दोनों पार्ट्स के लिए 40 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं.

साई पल्लवी ने रामायण के लिए कितने पैसे चार्ज किए

Sai Pallavi Ramayana Fee: फिल्म में सीता माँ का किरदार निभा रहीं साई पल्लवी ने दोनों पार्ट्स के लिए 12 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं.

रवि दुबे ने रामायण के लिए कितने पैसे लिए

Ravi Dubey Ramayana Fee: फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे रवि दुबे ने 2 से 4 करोड़ रुपए लिए हैं.

Exit mobile version