Ramayan International Teaser Release: जब से रणबीर कपूर की रामायण फिल्म की घोषणा हुई है तब से ही इसको लेकर बड़ी-बड़ी खबरें आ रही हैं। पहले तो जब इस फिल्म के लिए kgf फेम यश को रावण के रोल के लिए लिया गया तब भी इस फिल्म का क्रेज नेक्स्ट लेवल का बन गया था। फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने पहले ही कह रखा है कि उनकी फिल्म रामायण हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म होने जा रही है।

2 भाग में रिलीज़ होगी फ़िल्म टीज़र भी होगा पॉवरफुल
वैसे तो फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। रामायण पार्ट 1 दिवाली 2026 में रिलीज होने वाला है और पार्ट 2 दीवाली 2027 में आएगा। लेकिन रामायण फिल्म के मेकर्स फैंस को वक्त-वक्त पर कुछ ना कुछ ऐसा मैटेरियल देते रहते हैं जिससे उनकी उत्सुकता फिल्म के प्रति बनी रहे। अब खबर आई है कि फिल्म के निर्माता ने यह निर्णय लिया है कि वह दिवाली के दिन फिल्म का पहला ऑफिशियल इंटरनेशनल टीजर रिलीज करने जा रहे हैं।
कुछ लोगों का तो यह भी कहना है कि यह ऑफिशियल ट्रेलर नंबर 1 भी हो सकता है। जैसा कि बड़ी हॉलीवुड फिल्मों में होता है जहां बड़ी फिल्मों के दो ट्रेलर आते हैं। कहा तो यह भी जा रहा है दीवाली पर सारे बड़े इंटरनेशनल प्रोडक्शन हाउस के यूट्यूब चैनल पर इसका इंटरनेशनल टीजर रिलीज किया जाएगा। जैसी खबर आ रही है उसके अनुसार रामायण फिल्म को लगभग 40 भाषाओं में डब किया जा रहा है और पहला इंटरनेशनल टीजर अलग-अलग जगहों पर लगभग 40 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
और पढ़ें: फिर से छाएगा बाहुबली का जलवा, प्रभास- राजामौली की ब्लॉकबस्टर नए रंग रूप के साथ रिलीज को तैयार
देसी फिल्म में इंटरनेशनल फील
रणबीर कपूर और यश रामायण फिल्म की शूटिंग जुलाई 2025 में पूरी कर चुके हैं।
फिल्म का शूट कंप्लीट होने पर टीम ने रणबीर कपूर के साथ पैकअप वाले दिन का फोटो शेयर किया था। अब रिपोर्ट के हिसाब से नीतीश तिवारी ने फिल्म का पहला कट फाइनल कर दिया है और अब इसमें केवल वीएफएक्स का काम रह गया है। इसके बाद प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने निर्णय लिया कि वह फिल्म का इंटरनेशनल टीजर रिलीज करने जा रहे हैं जिसे वह वार्नर ब्रदर्स के ऑफिशल यूट्यूब चैनल पर अपलोड करवाएंगे।
कुछ दिन पहले जिस तरह से रामायण का हिंदी और अन्य स्थानीय भाषाओं में टीजर रिलीज किया गया था ,यह टीजर शुरू में वैसा ही होगा।उसके अलावा फिल्म में कुछ दृश्य जोड़े गए हैं जिससे अंतरराष्ट्रीय दर्शकों की उत्सुकता फिल्म के प्रति बनना शुरू हो जाए। रही बात फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर की तो उसे इंटरनेशनल कॉमिक कॉन फेस्टिवल में जुलाई 2026 में रिलीज किया जाएगा। अब रनबीर कपूर और यश को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों का कितना प्यार मिलेगा यह तो वक्त ही बताएगा फिलहाल तो रणबीर कपूर और यश के फैंस के लिए दिवाली का यह तोहफा इंतज़ार कर रहा है।
