Site iconSite icon SHABD SANCHI

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की SIT रिपोर्ट आ गई! ये आदमी है चोरी का जिम्मेदार

Ram Mandir Chadhava Chori SIT Report: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की प्राथमिक जाँच रिपोर्ट सामने आ गई है. जाँच रिपोर्ट के अनुसार SIT ने 27 अप्रैल से लेकर 5 जून के बीच के CCTV फुटेज खंगाले और इन 40 दिनों की रिकॉर्डिंग्स में 70 चोरी की घटनाएं सामने आईं. पुलिस ने जिन 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है वही 8 आरोपी इन CCTV फुटेज में नोटों की गड्डियां जेबों और जूतों में छिपाते नज़र आ रहे हैं. SIT ने अपनी रिपोर्ट में पूर्व महासचिव चंपत राय का कोई खास जिक्र नहीं किया मगर पूर्व ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। SIT ने अनिल मिश्रा को ही इन चोरियों का जिम्मेदार बताया है.

SIT रिपोर्ट में बताया गया है कि- राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती की पूरी प्रक्रिया खामियों से भरी हुई थी. अनिल मिश्रा ही वित्तीय मामलों और कैश कलेक्शन मैनेजमेंट के जिम्मेदार थे. लेकिन चढ़ावे का कलेक्शन करने के लिए आने वाले कर्मचारियों की तलाशी ही नहीं ली जाती थी. न तो उनकी बायोमेट्रिक से एंट्री होती थी, न अटेंडेंस लगती थी, यूनिफॉर्म भी नहीं था, निजी सामान कमरे में जे जाने पर रोक नहीं थी, बाहर निकलने पर तलाशी भी नहीं होती थी और न ही दान पेटियों से निकाले गए पैसों की डेली रिपोर्ट बनती थी. कुलमिलाकर कमजोर निगरानी होने के चलते आरोपियों की नियत बिगड़ गई और वो लगातार रामलला के खजाने से चोरी करते रहे.

SIT रिपोर्ट में बताया गया है कि इन कर्मचारियों की तलाशी न लिए जाने की जानकारी अनिल मिश्रा को दी गई थी मगर उन्होंने कोई ठोस एक्शन नहीं लिया, कोई आदेश जारी नहीं किया।  तलाशी लेने वाले सिस्टम में भी अनिल मिश्रा के कारण ही हीला-हवाली की गई।

CCTV फुटेज में सामने आया है कि जिस कमरे में चढ़ावे की गिनती होती थी उस कमरे में कुछ कर्मचारी बार-बार नोटों की गड्डियां अपने कपड़ों, जेबों, मोज़े और जूतों में छुपाते दिखाई दे रहे हैं. एंट्री-एग्जिट गेट पर तलाशी नहीं होती थी इसी लिए ये आरोपी बिना किसी डर के चोरी करते रहे. एसआईटी के अनुसार, अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पाण्डेय और रमाशंकर मिश्रा सीधे तौर पर इन चोरियों में शामिल रहे. अविनाश शुक्ला के घर से तो 20 लाख रुपए और 1121 डॉलर बरामद हुए हैं और उसने इस बात को कबूला है कि उसने अपने दोस्तों और परिवार पर 19 लाख रुपए खर्च किए हैं, एक भाई की शादी में 6 लाख दिए, दूसरे बाई को 5 लाख और साढ़े तीन लाख की कार भी खरीदी, एक दोस्त को ढाई लाख रुपए दिए, दूसरे दोस्त को महंगा फोन और अपने लिए सोना-चांदी बीच खरीदे।

पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें

Exit mobile version