फिल्ममेंकर Ram gopal varma एक बार फिर चर्चा में देखने को मिल रहा है लेकिन इस बार वजह कोई नई फिल्म नहीं बल्कि एक कानूनी विवाद है। एक प्रोडक्शन हाउस ने उनसे करीब 29.67 करोड रुपए की मांग की है। इतना ही नहीं फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को भी उनके साथ बिजनेस करने से पहले सावधानी बरतनी के चेतावनी दी गई है। आखिर 16 साल पुराना समझौता में ऐसा क्या हुआ था जिसकी वजह से आप इतना बड़ा मामला देखने को मिला है तो चलिए हम पूरी बात समझते हैं।
राम गोपाल वर्मा से क्यों मांगे जा रहे हैं अब ₹29.67 करोड़?
Eclatant Films Private Limited ने Ram gopal varma को एक कानूनी नोटिस भेज कर 29.67 करोड रुपए की रकम चुकाने की मांग की है। यह मामला साल 2010 में हुए एक समझौते से जुड़ा हुआ है प्रोडक्शन हाउस का ऐसा आरोप है कि रामगोपाल वर्मा ने उसे समझौते ही कुछ शर्तों का पालन नहीं किया है जिसके कारण अब उनसे इतनी बड़ी रकम मांगी जा रही है। हालांकि यह कंपनी की तरफ से किया गया दवा है अभी इसको अदालत में साबित हुई देनदारी नहीं समझना चाहिए।
ये भी पढ़ें: प्रभास की Spirit की रिलीज डेट बदलेगी? सलमान खान की Monster से मुकाबले…
16 साल पुराने समझौते में ऐसी क्या शर्त थी?
Ram gopal varma से जुड़े इस विवाद की शुरुआत 10 अप्रैल 2010 को हुए एक समझौते से हुई है। इस मामले में 17 अप्रैल 2013 को मुंबई हाई कोर्ट का एक आर्डर आया था प्रोडक्शन हाउस का कहना है कि समझौते की अनुसार रामगोपाल वर्मा को कुछ फिल्म प्रोजेक्ट्स पर काम करने से पहले उनकी लिखित एनओसी यानी अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना जरूरी था। आसान भाषा में समझे तो कंपनी का दावा है कि कुछ फिल्मों से जुड़े काम करने से पहले उनकी अनुमति लेना जरूरी था आरोप है कि इस शर्त का पालन नहीं किया गया, इस कारण से बकाया रकम मांगी जा रही है।
फिल्म इंडस्ट्री को भी दी गई है चेतावनी
Ram gopal varma के इस मामले में सबसे ध्यान खींचने वाली बात यह है कि प्रोडक्शन हाउस ने सिर्फ रामगोपाल वर्मा को ही नोटिस नहीं भेजा है बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को भी चेतावनी दी है। निर्मित वितरकों और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को कहा गया है कि रामगोपाल वर्मा या उनसे जुड़े प्रोजेक्ट के साथ बिजनेस करने से पहले लिखित अनापत्ति प्रमाण पत्र ले। कंपनी का दावा है कि अगर बकाया रकम नहीं दी जाती है तो वह संबंधित फिल्मों के अधिकार और कमाई पर अपने अनुबंध से जुड़े अधिकार का इस्तेमाल कर सकती है।
क्या राम गोपाल वर्मा की आने वाली फिल्मों पर पड़ेगा इसका असर?
Ram gopal varma की आने वाली फिल्म पुलिस कंपनी भी चर्चा में देखने को मिल रही है इस फिल्म में हर्षवर्धन राने मुख्य भूमिका में है। और इसकी रिलीज डेट भी 4 जून 2027 निर्धारित की गई है लेकिन अभी यह साफ पता नहीं चला है कि क्या यह फिल्म 2010 के समझौते के दायरे में आती है या नहीं। इसलिए पीला लिया कहना सही नहीं होगा कि विवाद की वजह से फिल्म की रिलीज रुकेगी या फिर नहीं।
ये भी पढ़ें: Mirzapur movie OTT पर रिलीज, जानें कहां और कैसे देखें फिल्म
कानूनी नोटिस का क्या जवाब देंगे राम गोपाल वर्मा?
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल है कि रामगोपाल वर्मा इस कानूनी नोटिस का क्या जवाब देते हैं और प्रोडक्शन हाउस आगे क्या कदम उठाती है। गया मामला से 29.67 करोड़ों रुपए की मांग तक ही नहीं है बल्कि पुराने समझौते की शर्ट और फिल्म इंडस्ट्री को दी गई चेतावनी भैंस को महत्वपूर्ण बना रही है अब देखना दिलचस्प होगा कि इसका असर राम गोपाल वर्मा के कौन-कौन से प्रोजेक्ट में पड़ता है।

