Ram Charan injured: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस सुपरस्टार राम चरण हाल ही में अपनी फिल्म पैडी की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। यह घटना उनके जन्मदिन से ठीक पहले फिल्म की शूटिंग सेट पर हुई है। एक्शन सीन के दौरान रामचरण की आंख के ऊपर चोट लगी है मुख्य कारण फिल्म का स्टंट सीक्वेंस बताया जा रहा है जिस कारण उनकी आंखों के पास चोट लगा है हालांकि कोई गंभीर चोट की बात नहीं बताई गई है।
शूटिंग के दौरान कैसे हुए Ram Charan घायल
जानकारी के अनुसार रामचरण को चोट लगने की घटना उसे समय हुई जब एक्टर अपनी आने वाली फिल्म पैडी की शूटिंग के लिए एक हाई इंटेंसिटी एक्शन सीन पर सूट कर रहे थे। इसी दौरान रामचरण की आंखों के ऊपर चोट लग गई जिससे उनकी आंख के ऊपर सूजन और थोड़ा सा कट आ गया है। ऑफिशियल बयान में बताया गया है कि यह एक मामूली हादसा था और फिल्म की शूटिंग सेट पर तुरंत प्राथमिक उपचार किया गया है।
ये भी पढ़े: Chiraiya Series को दर्शकों ने कहा, असहज सच दिखाने वाली series..
Ram Charan की आंख के ऊपर लगी चोट, टांके लगाने पड़े
जानकारी के अनुसार रामचरण को चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत मेडिकल सहायता दे दी गई थी लेकिन डॉक्टर ने आंख के ऊपर लगे कट पर टांके लगाए हैं। चोट गंभीर नहीं थी और आंख पूरी तरह से सुरक्षित है लेकिन सावधानी के तौर पर कुछ समय के लिए उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।
अपने बर्थडे से पहले फैंस से मिले एक्टर
रामचरण की आंखों पर चोट लगने के बावजूद वह अपने फैंस से मिलने पहुंचे। सोशल मीडिया की जानकारी के अनुसार रामचरण अपनी आंख के ऊपर पट्टी बांधे नजर आए लेकिन उन्होंने फैंस का अभिवादन किया और तस्वीर भी खिंचवाई। यह मुलाकात उन्होंने अपने जन्मदिन से ठीक पहले की जब बड़ी संख्या में फैंस उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने आए थे।
पैडी फिल्म शूटिंग पर नहीं पड़ा बड़ा असर
जानकारी के मुताबिक Ram Charan कुछ चोट लगने पर भी इस फिल्म की शूटिंग पर इसका कोई बड़ा असर नहीं पड़ा एक्टर ने थोड़े समय आराम करने के बाद दोबारा काम शुरू कर दिया है। प्रोडक्शन टीम में स्पष्ट बताया की शूटिंग शेड्यूल में किसी बड़े बदलाव की जरूरत नहीं पड़ी है रामचरण को हल्की चोट आई थी जो ठीक हो गई है।
ये भी पढ़े: अफसोस करते है कई एक्टर, धुरंधर main रोल रिजेक्ट करके..Mukesh Chhabra
सोशल मीडिया पर सामने आई Ram Charan की तस्वीरें
रामचरण को चोट लगने के बाद उनकी तस्वीर और वीडियो तेजी से वायरल होने लगे इनमें वह माथे पर एक पट्टी लगाए हुए दिख रहे हैं। उनके फैंस के द्वारा जल्द रिकवरी की कामना की गई है।

