रक्षाबंधन। भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। सावन पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त को शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह तक रहेगी। पूर्णिमा के साथ भद्रा और चंद्र ग्रहण को लेकर भी इस बार लोगों में असमंजस है। ऐसे में जानिए राखी बांधने का सही समय, भद्रा कब रहेगी और किस समय राखी बांधने से बचना चाहिए।
28 अगस्त को ही क्यों मनाया जाएगा रक्षाबंधन?
हिंदू पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह 9.48 बजे समाप्त होगी। 27 अगस्त को भद्रा का प्रभाव होने के कारण उस दिन राखी बांधना शुभ नहीं माना गया है। इसलिए मान्यता के अनुसार 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा।
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5.57 बजे से 9.48 बजे तक रहेगा। यानि इस दौरान राखी बांधी जा सकती हैं।
कब नहीं बांधनी चाहिए राखी?
रक्षाबंधन पर सबसे ज्यादा ध्यान भद्रा काल पर दिया जाता है। मान्यता के अनुसार भद्रा में राखी बांधने से बचना चाहिए। इस साल अच्छी बात यह है कि 28 अगस्त की सुबह तक भद्रा समाप्त हो जाएगा, इसलिए भद्रा के कारण राखी बांधने पर रोक नहीं रहेगी, ऐसे में 27 अगस्त को राखी बांधने से बचें और 28 अगस्त की सुबह पूर्णिमा तिथि रहते राखी बांधना शुभ माना गया है।
रक्षाबंधन 2026 पर एक नजर
- रक्षाबंधन- 28 अगस्त 2026, शुक्रवार
- पूर्णिमा समाप्त- सुबह 9रू48 बजे
- राखी बांधने का प्रमुख मुहूर्त- सुबह 5.57 से 9.48 बजे तक
- 27 अगस्त- भद्रा के कारण राखी बांधने से बचने की सलाह
- 28 अगस्त- भद्रा की बाधा नहीं

