इलेक्शन न्यूज। सोमवार को राज्यसभा सीटो के लिए मतदान कराया गया है। सुबह 9 बजे से शुरू हुए मतदान में हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 राज्यसभा सीटों के लिए वोट डाले गए है। जो जानकारी आ रही है उसके तहत वोटिंग के दौरान ओडिशा में क्रॉस वोटिंग को लेकर विधायक आपस में भिड़ गए और इससे मतदान केन्द्र में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित रहा। तीनों राज्यों की 11 सीटों पर कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं।
कांग्रेस विधायकों में क्रॉस वोटिंग के आरोप
जैसी संभावनाएं जताई जा रही थीं, इन चुनावों में वैसा ही कुछ होते दिख रहा है। तीनों राज्यों में क्रॉस वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा असर कांग्रेस के विधायकों पर देखा जा रहा है। बिहार में तीन कांग्रेसी और एक आरजेडी विधायकों ने वोट नहीं डाला है। सभी के फोन भी बंद रहे। ओडिशा में कांग्रेस के 3 विधायकों पर एनडीए को वोट देने के आरोप लगे हैं।
बदल सकती है तस्वीर
ज्ञात हो कि 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों में से 11 सीटों पर आज वोटिंग हुई, जबकि 26 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इनमें 13 एनडीए को और 13 विपक्ष की सीटें हैं। अभी 37 में से 25 सीटें इंडिया गठबंधन के पास, जबकि 12 एनडीए के पास हैं। चुनाव के बाद तस्वीर बदल सकती है।

