राजनाथ सिंह ने सलमान खान से की ऐसी डिमांड की रातों-रात करनी पड़ी शूटिंग!

Rajnath Singh Request Salman Khan For Battle Of Galwan: सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म The Battle Of Galwan में केंद्र सरकार की खूब दिलचस्पी और दखल देखने को मिल रहा है. सलमान काफी समय से अपनी फिल्म के प्रोडक्शन को फ़ाइनल करने में लगे हैं मगर हर बार उन्हें शूटिंग रैप करने के बाद रीशूट करना पड़ता है। हालांकि इस बार रीशूट की वजह खास है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने सलमान खान से बैटल ऑफ़ गलवान में देशभर के लोगों को एक खास मैसेज देने की मांग की है.

सलमान खान पिछले साल दिसंबर में ही ‘Battle Of Galwan’ की शूटिंग कंप्लीट कर चुके थे. मगर वो फिल्म के फाइनल कट से संतुष्ट नहीं थे. इसलिए डायरेक्टर अपूर्व लाखिया (Apoorv Lakhiya) और उन्होंने फैसला किया कि वो पैचवर्क के अलावा कुछ अन्य सीन्स भी रीशूट करेंगे. रीशूट में उन सीन्स को दोबारा फिल्माया जाएगा, जो ठीक नहीं लग रहे. पिछले दिनों उन्होंने फिल्म पर दोबारा काम शुरू किया है. मगर इसी बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके सामने एक मांग रख दी.

राजनाथ सिंह ने सलमान खान से क्या मांग की?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सलमान खान को कॉल किया और फिल्म में एक ऐसा गाना जोड़ने के लिए कहा जो गलवान संघर्ष में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दे. राजनाथ सिंह से बात होने के बाद सलमान खान ने तुरंत अपने फिल्म के निर्देशक अपूर्व को फोन घुमाया और एक नया गाना शूट करने के लिए कहा.

इसके बाद रातों रात ये गाना शूट हुआ, सलमान ये गाना फिल्म के अंत में दिखाना चाहते हैं ताकि मूवी में दिखाए गए शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा सके. अपूर्व लाखिया उस समय छुट्टी पर थे. लेकिन उन्हें तुरंत आकर इस गाने की शूटिंग करनी पड़ी.”

इस गाने को  अयान लाल ने लिखा और गाया है. इसे एंड क्रेडिट के साथ सलमान पर फिल्माया गया है. जब सलमान गाने पर लिप-सिंक करेंगे, तब स्क्रीन पर शहीद सैनिकों के नाम और उनकी तस्वीरें दिखाई जाएंगी.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *