Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा अधिवक्ता संघ चुनाव: राजेंद्र पांडे का ‘महाविजय’ रिकॉर्ड, लगातार सातवीं बार संभाली संघ की कमान

Rajendra Pandey elected president of Rewa Bar Association for the seventh consecutive timeRajendra Pandey elected president of Rewa Bar Association for the seventh consecutive time

Rajendra Pandey elected president of Rewa Bar Association for the seventh consecutive time

रीवा: जिला अधिवक्ता संघ रीवा के बहुप्रतीक्षित चुनाव परिणामों ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। देर रात हुई आधिकारिक घोषणा के अनुसार, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र पांडे ने अध्यक्ष पद पर प्रचंड जीत हासिल कर अपना दबदबा कायम रखा है।

पांडे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अशोक शुक्ला को 278 मतों के भारी अंतर से शिकस्त देकर लगातार सातवीं बार अध्यक्ष पद की कुर्सी अपने नाम की। अधिवक्ता राजनीति में इस उपलब्धि को एक अजेय कीर्तिमान माना जा रहा है, क्योंकि अपने करियर का पहला चुनाव हारने के बाद राजेंद्र पांडे ने ऐसी वापसी की कि पिछले सात चुनावों से कोई भी प्रत्याशी उन्हें चुनौती नहीं दे पाया है।

इस चुनावी समर में राजेंद्र पांडे की पूरी टीम का वर्चस्व दिखाई दिया। कार्यकारिणी के अन्य पदों पर भी कड़ा मुकाबला रहा, जिसमें कमलेश्वर तिवारी उपाध्यक्ष, सुलभ पांडे सचिव, अनिल तिवारी सह-सचिव, नीलम चतुर्वेदी कोषाध्यक्ष और राममणि मिश्रा ग्रंथपाल के रूप में निर्वाचित हुए हैं।

जीत की घोषणा होते ही समूचा न्यायालय परिसर “राजेंद्र पांडे जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ भव्य जश्न मनाया और विजयी पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने इस जीत का श्रेय अधिवक्ताओं के विश्वास और उनके हितों के लिए किए गए निरंतर संघर्ष को दिया है।

Exit mobile version