राजामौली की फिल्म वाराणसी का बजट RRR के कलेक्शन से भी ज्यादा!

Rajamouli’s Varanasi Film Budget: राम चरण और जूनियर NTR स्टारर और राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म RRR, 2022 रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने टोटल 1230 करोड़ रुपए की वर्ल्ड वाइड कमाई की थी और इसका बजट 500 करोड़ रुपए था. 2022 तक RRR भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म थी और दंगल के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भी. अब राजामौली अपनी अगली फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसमे लीड रोल में महेश बाबू (Mahesh Babu) और प्रियंका जोनास चोपड़ा (Priyanka Jonas Chopra) हैं. इस फिल्म का नाम है ‘वाराणसी’ (Varanasi).

राजामौली को वाराणसी बनाने में काफी वक़्त लगा क्योंकी ये पैन वर्ल्ड लेवल की मूवी है जिसका इंतजार सिर्फ भारतीय दर्शक नहीं पूरी दुनिया कर रही है. और इस फिल्म की कमाई भी उतनी ही होने की उम्मीद है जितनी हॉलीवुड की फ़िल्में पूरी दुनिया से कमाती हैं. लेकिन इस बीच हैरान करने वाली खबर आई है और वो है वाराणसी फिल्म का बजट (Varanasi Movie Budget) जो हॉलीवुड फिल्मों के बजट जितना ही है।

वाराणसी फिल्म का बजट

Varanasi Budget: रिपोर्ट्स के अनुसार राजामौली ने अपनी फिल्म में हॉलीवुड लेवल के VFX, म्यूसिक, सीन और एक्शन देने में कोई कमी नहीं छोड़ी है. फिल्म के टीजर में आपने जो साऊथ अफ्रीका का दृश्य देखा था वो CGI नहीं बल्कि असली सीन था। सीन में जो हिप्पो, हायना और वाइल्ड बीस्ट दिखाई दे रहे हैं सब असली हैं यानी CGI के अलावा रियल लोकेशन शूट में भी काफी पैसा खर्च हुआ है. रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म का बजट RRR की वर्ल्ड वाइड कमाई से भी ज्यादा है. RRR ने 500 करोड़ रुपए के बजट में 1230 करोड़ कमाए थे और Varanasi का बजट 150 मिलियन डॉलर है यानी 1361 करोड़ रुपए।

वाराणसी ओटीटी राइट्स

Varanasi OTT Rights: राजामौली को वाराणसी के लिए अबतक की सबसे बड़ी डील मिल रही थी. ओटीटी प्लेटफॉर्म्स इस फिल्म के लिए 650 करोड़ रुपए की कीमत चुकाने के लिए तैयार बैठे हैं मगर राजामौली को उनकी फिल्म के लिए ये बहुत कम अमाउंट लग रहा है. देखा जाए तो उनकी फिल्म के बजट का आधा हिस्सा उन्हें ओटीटी राइट्स बेचने पर मिल रहा है लेकिन वो और ज्यादा अमाउंट की उम्मीद कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *