Site icon SHABD SANCHI

Rajamauli Upcoming Blockbuster Project: राजामौली को लगा हॉलीवुड का चस्का वाराणसी फिल्म में दिखाएंगे टाइम ट्रैवल एडवेंचर का जादू

Rajamauli Upcoming Blockbuster Project

Rajamauli Upcoming Blockbuster Project

Rajamauli Upcoming Blockbuster Project: कहते हैं एक अच्छा फिल्ममेकर वही होता है, जो अपने पास आए मौकों को भुनाना जानता है। कुछ ऐसा ही काम किया है एस एस राजामौली ने, उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म वाराणसी के टाइटल रिवील इवेंट में वाराणसी फ़िल्म के बारे बहुत कुछ ऐसा साझा किया जिसे जानने के बाद दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता चरम सीमा पर पहुंच गई है। जैसा कि सबको पता ही था कि राजामौली की अगली फिल्म एक एडवेंचर फिल्म होने वाली है। लोग कह रहे थे कि राजामौली महेश बाबू को विश्व पटल पर इंडियाना जॉन्स के किरदार की तरह प्रेजेंट करने जा रहे हैं।

Rajamauli Upcoming Blockbuster Project

लेकिन ट्रेलर इवेंट में जब राजामौली ने इस फिल्म के बारे में बातें साझा की तो बताया यह फिल्म सिर्फ एक एडवेंचर फिल्म नहीं होने वाली है बल्कि वाराणसी एक टाइम एडवेंचर फिल्म होने वाली है। इसका मतलब यह है की फिल्म में कई सारी टाइमलाइन में मौजूद हैं। अब इस फिल्म में टाइम ट्रेवल होगा या नहीं यह गुत्थी तो अभी राजामौली ने नहीं सुलझाई है। लेकिन टीजर को देखकर विश्वास हो रहा है कि राजामौली एक विश्व स्तरीय फिल्म बना रहे हैं।

कैसा है वाराणसी का टीजर,फिल्म कब होगी रिलीज

सबसे पहले तो बात करते हैं फिल्म के टाइटल की फिल्म का टाइटल वाराणसी फिल्म की कहानी को ध्यान में रखकर रखा गया है। बताया जा रहा है। इस फिल्म में महेश बाबू का किरदार रुद्र वाराणसी का रहने वाला दिखाया गया है। कहानी का मूल भी वाराणसी ही है। अगर टीजर की बात की जाए तो वीएफएक्स से भरपूर टीजर में बहुत कुछ दिखाया गया है अफ्रीका से लेकर अंतरिक्ष तक।

रामायण का काल दिखाया गया है, अंटार्कटिका को दिखाया गया है, पृथ्वी की तरफ बढ़ते एक एस्टेरॉइड भी दिखाया गया है और भी बहुत कुछ ऐसा है जिसे देखते हुए आपकी आंखें चौंधिय जाएगी। फिर सबसे आखरी में महेश बाबू का लुक रिवील किया जाता है जिसमें उन्हें वाराणसी में ही दिखाया गया है और उनके हाथ में त्रिशूल हैं और वह एक बैल की सवारी करते हुए चले आ रहे हैं।

और पढ़ें: दुलक़ार सलमान की पांच सर्वश्रेष्ठ फिल्में,बैंगलोर डेज से लेकर कांथा तक का कामयाब सफर

साउथ का टच और इंटरनेशनल लेवल की तकनीक मतलब दुगुना मज़ा

राजामौली अपनी फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर ले तो जा रहे हैं लेकिन उन्होंने अपना साउथ का टच बिल्कुल भी नहीं खोया है। वह महेश बाबू के एंट्री सीन में साफ दिखाई देता है , वही स्लो मोशन , वही एक्स्ट्रा साउंड सब कुछ पहले के राजमौली के जैसा जैसे वह अपने सिनेमा को छोड़ने की बजाय उसे एक नया स्टेज देने जा रहे हैं।

टीजर में बताया गया है कि यह फिल्म 2027 में रिलीज होगी , वहीं राजामौली ने कुछ दिन पहले यह बात भी बताई थी की फिल्म का क्लाइमेक्स शूट हो चुका है जिससे एक बात साफ होती है कि फिल्म के वीएफएक्स पर लगभग 2 साल तक काम किया जाएगा।अब यह तो वाराणसी फिल्म आने पर पता चलेगा कि अंतरराष्ट्रीय दर्शक इस फिल्म को कैसा रिस्पांस देते हैं, लेकिन एक बात साफ है कि विश्व पटल पर भारतीय सिनेमा अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार है।

Exit mobile version