Site iconSite icon SHABD SANCHI

राजा रघुवंशी हत्याकांड: राज कुशवाह की जमानत अर्जी खारिज, सोनम जेल से रिहा

शिलांग। राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में आरोपित राज कुशवाहा की जमानत याचिका को अदालत ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। मुख्य आरोपित सोनम रघुवंशी को शिलांग सेशन कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सह-आरोपित राज कुशवाहा ने भी कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। राज के वकील ने सेशन कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन पेश किया था।

बचाव पक्ष ने दी दलील

बचाव पक्ष ने दलील दी थी कि लंबे समय तक अंडर ट्रायल के रूप में जेल में रखना आरोपित के अधिकारों का उल्लंघन है और इसी आधार पर जमानत दी जानी चाहिए। हालांकि, कोर्ट ने मामले की गंभीरता और उपलब्ध तथ्यों को देखते हुए राज कुशवाह को राहत देने से इनकार कर दिया। आरोपित राज कुशवाहा की जमानत याचिका को अदालत ने पूरी तरह खारिज कर दिया।

जेल से रिहा हो चुकी है सोनम

सोनम मंगलवार रात को जेल से रिहा हो चुकी है और फिलहाल शिलांग में अपने पिता देवी सिंह के साथ ठहरी हुई है। बता दें कि देवी सिंह ने कोर्ट में 50 हजार रुपये का मुचलका भरकर अपनी बेटी की रिहाई सुनिश्चित की थी। पुलिस के मुताबिक सोनम के राज कुशवाह के साथ प्रेम संबंध हैं और दोनों ने मिलकर ही इस हत्याकांड की साजिश रची जिसमें दो अन्य लोगों ने भी उनकी मदद की।

Exit mobile version