Raj Nidimoru Net worth Lifestyle Love Affairs: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु अक्सर अपनी फिल्मों और फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहती है। परंतु इस बार सुर्खियों की वजह कुछ और है। सामंथा रुथ प्रभु का नाम इन दिनों राज निदिमोरु के साथ जोड़ा जा रहा है। जी हां राज निदिमोरु वही है जिन्होंने फैमिली मैन और फर्जी जैसी सुपरहिट वेब सीरीज दर्शकों को दी है। वे ना केवल एक क्रिएटिव जीनियस है बल्कि एक जेंटलमैन भी है और आजकल अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब चर्चा में हैं।
कई वेबसाइट पर दावा किया जा रहा है की राज निदिमोरु और सामंथा रुथ प्रभु ने ऑफीशियली अपने रिलेशनशिप की घोषणा कर दी है और उनके रिश्ते की अफवाहें भी तेज हो गई है। हालांकि दोनों की कई ऐसी तस्वीरें और ऐसे इवेंट सामने आए हैं जो स्पष्ट रूप से बताते हैं कि यह दोनों रिलेशनशिप में है और दोनों के साथ होने की खबरों के बाद अब लोगों के मन में सवाल आने लगा है कि आखिर राज निदिमोरु है कौन ? और क्या है उनकी नेट वर्थ और लाइफस्टाइल?
सामंथा के बॉयफ्रेंड राज निदिमोरु क्या करते हैं?
पाठकों की जानकारी के लिए बता दे राज निदिमोरु भारतीय फिल्म और OTT प्लेटफॉर्म के निर्देशक लेखक और प्रोड्यूसर है। इन्होंने गो गोवा गोन, ए जेंटलमैन जैसी फ़िल्म और फैमिली मैन और फर्जी वैसी वेब सीरीज निर्देशित की है। इनकी वेब सीरीज में थ्रिलर और हास्य का गज़ब कॉम्बिनेशन देखने के लिए मिलता है और भारतीय कंटेंट की दुनिया में इसीलिए उनकी वेब सीरीज और मूवी अलग स्थान रखती है।
और पढ़ें: बॉलीवुड की वह असफल प्रेम कहानियां जब दिल धड़कता रहा मगर मंजिल नहीं मिली
राज निदिमोरु की नेट वर्थ और लाइफ़स्टाइल
बात करें राज निदिमोरु के लाइफस्टाइल और नेट वर्थ की तो इनकी नेट वर्थ 80 से 100 करोड रुपए के बीच बताई जा रही है। अन्य स्त्रोत के अनुसार इनकी नेट वर्थ $1.30 मिलियन के आसपास कही जा रही है। हालांकि इन्हें विभिन्न ब्रांड के साथ काम करने का मौका मिल रहा है और विभिन्न वेब सीरीज का निर्देशन कर रहे हैं जिसकी वजह से इनकी ग्लोबल नेट वर्थ काफी बेहतर है। बात करें लाइफस्टाइल की तो राज निदिमोरु की लाइफस्टाइल सामंथा से कम नहीं है। वे भी ग्लोबल नेटवर्क के साथ उठते बैठते हैं जिसकी वजह से करोड़ों के बंगलों में रहना और अलग-अलग गाड़ियां इस्तेमाल करना उनका भी शौक है।
जहां तक राज निदिमोरु और सामंथा रुथ प्रभु के रिश्ते का सवाल है इस रिश्ते को अभी तक आधिकारिक वेरिफिकेशन नहीं मिला है। हालांकि सोशल मीडिया पर फैली अफवाहें और पोस्ट्स इस तरफ़ इशारा करते जरूर है परंतु सत्यता की पुष्टता बाकी है। परंतु यदि यह बात सच है तो राज निदिमोरु और सामंथा एक पावर कपल साबित होंगे।

