Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा में रक्षाबंधन पर बारिश का खलल: जलभराव और आवागमन ठप होने से फीका पड़ा त्योहार

Rain plays spoilsport on Raksha Bandhan in Rewa.Rain plays spoilsport on Raksha Bandhan in Rewa.

Rain plays spoilsport on Raksha Bandhan in Rewa.

रीवा जिले में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गुरुवार सुबह से शुरू हुई झमाझम बारिश ने भाई-बहनों की खुशियों में खलल डाल दिया है। लगातार हो रही वर्षा के कारण सड़कों पर जलभराव और आवागमन में गंभीर बाधा उत्पन्न हो गई है, जिससे बहनों को भाइयों तक पहुंचने और भाइयों को अपने गंतव्य तक जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही, बाजारों में खरीदारों की संख्या घटने और दुकानों के समय पर न खुल पाने के कारण इस बार त्यौहारी बाजार भी फीका नजर आया।

शहर के प्रमुख इलाकों में स्थिति सबसे अधिक खराब रही। सिरमौर चौराहा, नेहरू नगर और बस स्टैंड समेत कई मुख्य मार्गों पर जलभराव की गंभीर समस्या देखने को मिली, जहां राहगीरों और वाहन चालकों को पानी के बीच से गुजरने में भारी फजीहत झेलनी पड़ी। जल निकासी के अभाव में सड़कों पर जलसैलाब जैसे हालात बन गए, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में सक्रिय मानसून के प्रभाव के कारण रीवा संभाग में लगातार बारिश का दौर जारी है। रीवा के अलावा सतना, सीधी, मऊगंज और सिंगरौली जिलों में भी बादलों का डेरा बना हुआ है और रुक-रुक कर बौछारें पड़ने से तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि आगामी कुछ दिनों तक विंध्य क्षेत्र में मानसूनी गतिविधियां इसी प्रकार सक्रिय रहेंगी, जिसके चलते अधिकांश क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर आगे भी जारी रहने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है।

Exit mobile version