Site iconSite icon SHABD SANCHI

एमपी के गुना, शिवपुरी में बारिश बनी समस्या, स्कूल में फसे बच्चे और टीर्चर, किया गया रेस्क्यू

एमपी वेदर। एमपी में अब मानसूनी बारिश तेज हो रही है। सोमवार को शिवपुरी और गुना जिले में बारिश समस्या बन गई। शिवपुरी कोलारस के लुकवासा की ज्ञान स्थली स्कूल के आवासीय परिसर में जलभराव हो गया। स्कूल में बच्चे और टीर्चर को निकालने के लिए एसडीईआरएफ की टीम ने रेस्क्यू करके हॉस्टल से दो बच्चों समेत 10 लोगों को सुरक्षित निकाला है। शिवपुरी के एक घर में आकाशीय बिजली गिरने की घटना भी सामने आई है। सोमवार सुबह मुंगावली में भारी बारिश के कारण घरों में पानी घुस गया है। गुना में भी जोरदार बारिश से लोगो को परेशानी का सामान करना पड़ा।

उफनाई पार्वती नदी

श्योपुर जिले में बहने वाली पार्वती नदी ज्यादा बारिश होने से उफान पर है। बड़ौदा के पास कुहंजापुर पुलिया पर पानी ऊपर आने से श्योपुर-बारां हाईवे बंद हो गया। दोनों तरफ से आवाजाही रुकी है। गुना में रेलवे अंडर ब्रिज में सिलेंडर से लोड ट्रक पानी में डूब गया।

एमपी में मौसम प्रणालियों का असर

चक्रवात, द्रोणिका और कम दबाव के क्षेत्र के चलते 3 दिन तक मध्य प्रदेश में मौसम बदला रहेगा। खास करके भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, सागर, जबलपुर, शहडोल, नर्मदापुरम और रीवा संभाग में बारिश का दौर जारी रहेगा। वर्तमान में दक्षिण यूपी के मध्य में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात भी संबद्ध है, जो दक्षिण की और झुका हुआ है और उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। दक्षिणी पाकिस्तान से लेकर बांग्लादेश तक पूर्वी-पश्चिमी द्रोणिका बनी हुई है, जो उत्तर-पश्चिमी एमपी से होकर जा रही है। बांग्लादेश और उससे लगे पश्चिम बंगाल पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है।

पंजाब से लेकर बिहार तक एक द्रोणिका लाइन बनी हुई है। इन मौसम प्रणालियों के असर से सोमवार-मंगलवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल एवं उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश बिजली और मेघगर्जन हो सकती है, शेष जिलों में हल्की बारिश होती रहेगी। इधर, 25 जून को बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में नया चक्रवात बनने वाला है।

Exit mobile version