Railway: ट्रेन में छूट जाए सामान तो तुरंत कर लो ये काम, मिलेगा वापस

Passengers carrying luggage at an Indian railway station after new baggage charge rules

Indian Railway News: जैसा कि आप सभी को पता है कि, भारतीय रेल नेटवर्क दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है. यहाँ हर रोज लाखों लोग रेल से सफर करते हैं. इंडियन रेलवे द्वारा अपने यात्रियों को सफर के दौरान कई सुविधाएं दी जाती हैं, जिससे यात्रियों को यात्रा के समय किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. कई बार लोग रेल में यात्रा के दौरान अपना कोई सामान या बैग ट्रेन में ही भूल जाते हैं और अपने स्टेशन पर उतर जाते हैं. ऐसे में क्या यात्रियों को उनका ट्रेन में छूटा हुआ सामान वापस मिलता है? चलिए आपको बताते हैं.

क्या ट्रेन में छूटा सामान वापस मिलता है ?

अगर आप अपनी रेल यात्रा के दौरान अपना कोई सामान या बैग ट्रेन में ही भूल जाते हैं, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. अगर यात्री अपना सामान ट्रेन में भूल जाते हैं, तो यात्री अपना सामान वापस ले सकते हैं. भारतीय रेल द्वारा अपने यात्रियों को यह सुविधा भी दी जाती है.

ऐसे वापस पाएं अपना सामान

गौरतलब है कि, अगर आपका कोई सामान ट्रेन में छूट गया है, तो घबराएं नहीं और बिना देरी किए रेलवे को इस बात की सूचना दें. इसके लिए आप रेल मदद ऐप का सहारा ले सकते हैं और इस ऐप के जरिए अपने सामान के छूट या खो जाने की शिकायत कर सकते हैं. ऐप के बजाय आप रेल मदद की वेबसाइट पर भी जा सकते हैं.

रेल मदद ऐप के बजाय आप उस स्टेशन पर जाकर वहां मौजूद अधिकारियों को भी इस बारे में जानकारी दे सकते हैं और अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. स्टेशन पर जाकर आपको रेलवे पुलिस फोर्स को भी इस बारे में सूचना देनी होगी. अगर आपका सामान स्टेशन पर नहीं मिलता है तो आपको RPF में अपनी FIR दर्ज करवानी होती है.

अक्सर मिल जाता है समान

रेलवे के अधिकारियों द्वारा आपकी जानकारी के मुताबिक, आपका सामान ढूढ़ लिया जाता है और आपके सामान को उसी स्टेशन पर पहुंचा दिया जाता है, जहां आपने शिकायत दर्ज की होती है. इसके बाद आप अपना सामान स्टेशन से ले सकते हैं.

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *