Site iconSite icon SHABD SANCHI

बंगाल असम में धांधली! केरल में जनादेश! वाह रे राहुल गाँधी

Rahul Gandhi Vote Chori Claims: 5 राज्यों का चुनाव परिणाम वाकई शॉकिंग रहा, बंगाल (West Bengal Election Result) में TMC हारी तो हारी ममता बनर्जी अपनी सीट से ही हार गईं, तमिलनाडु (Tamilnadu Election Result) में DMK हारी तो हारी MK स्टालिन अपनी सीट से चुनाव हार गए केरल (Kerala Election Result) में कांग्रेस जीती मगर सबसे बड़ी बात ये रही कि लेफ्ट सत्ता से बेदखल हो गई. असम (Assam Election Result) में बीजेपी को अबतक की सबसे बड़ी जीत मिली और कांग्रेस 50 सीटों से सीधा 21 में सिमट गई. लेकिन इन सब से ज्यादा शॉकिंग एक और चीज़ हुई और वो है राहुल गाँधी का आफ्टर रिजल्ट ट्वीट।

केरल में मेरे भाइयों और बहनों को इस निर्णायक जनादेश के लिए धन्यवाद। कठिन संघर्ष और सुव्यवस्थित अभियान के लिए यूडीएफ के हर नेता और कार्यकर्ता को बधाई। जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, केरल में प्रतिभा है, क्षमता है और अब केरल में यूडीएफ की ऐसी सरकार है जो इन दोनों का सदुपयोग करने की दृष्टि रखती है। मुझे जल्द ही अपने केरल परिवार से मिलने की आशा है।
मैंने थिरु विजय से बात की और उन्हें टीवीके के शानदार नतीजों पर बधाई दी। यह जनादेश युवाओं की बुलंद आवाज को दर्शाता है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और न ही किया जाएगा
असम और बंगाल में भाजपा द्वारा चुनाव आयोग के समर्थन से चुनाव धांधली के स्पष्ट उदाहरण हैं।हम ममता जी से सहमत हैं। बंगाल में 100 से अधिक सीटें धांधली से जीती गईं। हमने पहले भी इस तरह की रणनीति देखी है:मध्य प्रदेश। हरियाणा। महाराष्ट्र।
लोकसभा 2024 आदि। चुनाव चोरी, संस्था चोरी - अब और चारा ही क्या है!

केरल में कांग्रेस जीती तो जनादेश, तमिलनाडु में TVK जीती तो जनादेश मगर बंगाल और असम में बीजेपी जीती तो धांधली! केरल में कांग्रेस की जीत, तमिलनाडु में TVK की जीत, लेकिन असम में EMM हैक हो गई और बंगाल में वोट चोरी?

राहुल गाँधी दावा कर रहे हैं कि बंगाल में 100 से अधिक सीटें धांधली से जीती गईं। लेकिन सवाल ये है कि काउंटिंग वाले दिन ही राहुल ने ये एनालिसिस कहां से कर लिया? ओमान के मस्कट में बैठे बैठे, राहुल गाँधी कैसे इस नतीजे पर पहुंच गए कि बंगाल में 100 सीटों पर धांधली हो गई?

उधर TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने जनता का मेंडेट स्वीकार कर लिया है, वो कह रही हैं कि अगर बंगाल की जनता को BJP चाहिए थी तो उन्हें बीजेपी मिल गई है. जनादेश सुप्रीम है. लेकिन इधर राहुल गाँधी मानाने को तैयार ही नहीं हैं कि ममता बनर्जी की पार्टी चुनाव हार गई. जबकि इन्ही राहुल गाँधी ने चुनाव से पहले बीजेपी की जीत की भविष्यवाणी की थी.

राहुल गांधी एक डेढ़ हफ्ते पहले यही कह रहे थे कि ममता बनर्जी ने बीजेपी के लिए रास्ता खोल दिया है. लेकिन चुनाव परिणाम के बाद राहुल गांधी अपने ही दावों से मुकर गए और ममता बनर्जी के सुर में सुर मिलाने लगे. मतलब ये सियासत भी न, कभी कभी ऐसी स्क्रिप्ट लिख देती है कि किरदार भूल जाते हैं कि उन्होंने पहले क्या डायलॉग बोले थे? राहुल गांधी ने अपने फॉलोवर्स को कन्फ्यूज कर दिया है, लोग पूछ रहे हैं कि भाई कहना क्या चाहते हो?

वैसे इतना भी कन्फ्यूजन नहीं है, देश सहित पूरी कांग्रेस भी समझ गई होगी कि जहां भी बीजेपी की जीत होती है राहुल गाँधी उसे कभी EVM हैक बता देते हैं, कभी वोट चोरी बता देते हैं, कभी बूथ चोरी बता देते हैं. लेकिन जहां उनकी और उनके सहयोगियों की जीत होती है वो लोकतंत्र की जीत मानी जाती है.

इससे पहले जब 2024 में जम्मू कश्मीर, हरियाणा, झारखण्ड, और महाराष्ट्र में चुनाव हुए थे तब राहुल ने हरियाणा महाराष्ट्र में बीजेपी की जीत को EVM हैक बता दिया था और झारखंड और जम्मू कश्मीर में अपने अलायंस की जीत को लोकतंत्र की जीत कहा था.

जब जीत अपनी हो तो लोकतंत्र जिंदा, जब हार हो जाए तो मशीन संदिग्ध, जहां नतीजे मन मुताबिक हों तो जनादेश, और मन के खिलाफ हों तो षड्यंत्र, जहां हार की जिम्मेदारी मशीन पर और जीत का श्रेय जनता को…. खैर जाते जाते राहुल गाँधी का ये वीडियो भी देख लीजिये जो अब शायद राहुल गाँधी को अपने ऊपर भी कंसीडर करना चाहिए।

Exit mobile version