Site iconSite icon SHABD SANCHI

संसद मार्ग थाना पर राहुल गांधी ने दिया धरना, उठाई यह आवाज

नईदिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी शुक्रवार को संसद मार्ग थाना पहुचे और धरना पर बैठ गए। संसद में विपक्ष के नेता का थाने में बैठने सेे न सिर्फ प्रशासन में हलचल तेज हो गई बल्कि एक बार फिर सियासत गर्मा गई है। राहुल गांधी अपने साथ उस सख्स को भी लेकर धरने में बैठे है, जिसके ऑखे आंदोलन के दौरान खराब हो गई थी। राहुल गांधी के धरना पर बैठने की जानकारी लगते ही पार्टी के लोग भी मौके पर पहुच गए।

यह है मामला

दरअसल पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर से संसद मार्ग पर सीजेपी ने 20 जुलाई को आंदोलन किया था। सीजेपी के बैनर तले छात्र और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए थें। छात्रों के प्रदर्शन में उस समय पुलिस ने कड़ा एक्शन ले लिया जब वे संसद की ओर कूच किए थें। शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पुलिस कार्रवाई में कथित रूप से पैलेट गन के इस्तेमाल में घायल शख्स को लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचे। खबरों के मुताबिक राहुल गांधी एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए।

बच्चों पर चलाई गई पैलेट गन

कांग्रेस ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, देश के बच्चों पर पैलेट गन चलवाई गई, साहिल को पैलेट लगने से उसकी आंख खराब हो गई। साहिल और उसकी मां लगातार पुलिस के पास जाकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग कर रहे थे, जिसे पुलिस नजर अंदाज कर रही। इसलिए आज नेता विपक्ष राहुल गांधी, साहिल के साथ खुद थाना पहुचे और कार्रवाई की मांग कर रहे है। उनका कहना है कि जब तक एफआईआर दर्ज नही होगी, वे इसी तरह से थाना मैदान में बैठे रहेगे।

Exit mobile version