Site iconSite icon SHABD SANCHI

राहुल गांधी ने फिर वोट चोरी का लगाया आरोप, कहा ज्ञानेश कुमार है जिम्मेदार

नईदिल्ली। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग, एसआईआर और वोटर लिस्ट से जुड़े विवाद पर गुरुवार को मीडिया से चर्चा किए। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने वोट चोरी की है। उनके चयन का मैंने विरोध किया था, लेकिन सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखते हुए चुना।

राहुल ने कहा मैं सबूतों के साथ बोलता हूं

राहुल गांधी ने कहा कि वह बिना आधार के कोई बात नहीं कह रहे हैं, बल्कि उन्होंने अपने दावों को सबूत के साथ सामने रखा है। उन्होंने दावा किया कि उपलब्ध जानकारी के आधार पर यह 100 प्रतिशत स्पष्ट है कि भारत के चुनाव, 2024 के लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनावों में गड़बड़ियां हो रही हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सभी चुनावों में धांधली की। वोट चोरी से लोकतंत्र कमजोर हुआ है।

कंमजोर हुआ लोकतंत्र

राहुल गांधी ने कहा कि भारत में हर सरकार के खिलाफ एंटी-इंकंबेंसी होती है, इंदिरा गांधी बांग्लादेश युद्ध जीतने के बाद भी हारीं, फिर भाजपा के साथ ऐसा क्यों नहीं हुआ। ज्ञानेश कुमार ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में धांधली की। वोट चोरी की, जिससे लोकतंत्र कमजोर हुआ। इन हालात में एंटी इनकंबेंसी कैसे आएगी।

Exit mobile version