Site icon SHABD SANCHI

RA One 2 बनेगी! SRK तैयार, डायरेक्टर ने दिया बड़ा हिंट

RA One 2 Film Latest News: साल 2011 में शाहरुख़ खान की एक Sci-Fi फिल्म रिलीज हुई थी जिसका नाम था रा वन (Ra One). ये फिल्म तो थी कमाल की लेकिन तब फैंस Shahrukh Khan को एक सुपर हीरो कैरेक्टर के रूप में स्वीकार नहीं कर पाए. उस ज़माने में 150 करोड रुपए में बनी फिल्म ने सिर्फ 200 करोड़ कमाए जबकि मेकर्स को कम से कम 400 करोड़ की कमाई होने की उम्मीद थी. यह फिल्म उस समय में बिलकुल Hollywood लेवल की थी बस अगर निर्देशक इसमें बॉलीवुड मसाला और बेमतलब की कॉमेडी न घुसेड़ते। खैर RA One जिन लोगों को पसंद आई वो हमेशा यह सोचते रहे कि इसका दूसरा पार्ट क्यों नहीं बना जबकि आज के वक़्त अगर SRK अपने G One वाले रोल को वापस प्ले कर दें तो बॉक्स ऑफिस के तमाम रिकॉर्ड ध्वस्त हो जाएं।

करीब 15 साल बाद ऐसी उम्मीद लगी है कि इस फिल्म का दूसरा पार्ट Ra One 2 पर काम शुरू हो. एक इवेंट में SRK ने भी इस फिल्म के सीक्वल पर काम करने की इच्छा जताई थी और फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने भी कहा है कि वे इस फिल्म का सीक्वल बनाना चाहते हैं.

बनेगी RA One 2

अनुभव इस समय अपनी फिल्म अस्सी का प्रमोशन कर रहे हैं. इसी प्रमोशन के दौरान उन्होंने प्रभात खबर को एक इंटरव्यू दिया। उन्होंने इसी इंटरव्यू में रॉ वन 2 को लेकर एक बात कही, उन्होंने कहा-

RA One 2 बनाने का मेरा बहुत मन है, शाहरुख़ खान साहब ने भी किसी इवेंट में इसके बारे में बोला था. वैसे इस फिल्म को बनाने में 2 3 साल का वक़्त लगेगा। मैं थोड़ा खाली हो जाऊं फिर सोचता हूं की अपनी ज़िंदगी के 3 साल इस फिल्म में लगाऊं या नहीं? इसके अलावा ये भी देखना होगा कि तब खान साहब अवेलबल रहेंगे या नहीं? क्योंकी वो भी एक के बाद एक फिल्म करने में लगे हुए हैं.

एक इवेंट में SRK ने भी RA One 2 को लेकर बात कही थी. उन्होंने कहा था-

RA One एक नए किस्म की फिल्म थी जो मेरे दिल के करीब थी. अनुभव ने बहुत मेहनत करके फिल्म बनाई , मैं ये उम्मीद करता था कि ये फिल्म एक नया ट्रेंड शुरू करेगी। “अगर अनुभव (सिन्हा) कभी तय करता है, तो बिल्कुल. जो फिल्म उसने बनाई थी, वो केवल वही बना सकता है. हमने बहुत मेहनत की थी उसके अंदर. इंशाल्लाह! अगर कभी ऐसा वक्त मिला और हम कर सके, तो हम बिल्कुल बनाएंगे.”

देखा जाए तो SRK और अनुभव दोनों ही इस फिल्म के सीक्वल के लिए तैयार हैं मगर बात वहीँ फंस जाती है समय की कमी. शाहरुख़ अभी तो King में बीजी हैं. SRK की उम्र 61 साल हो गई है, अगर वे रॉ वन पर काम करना शुरू करें तो 3 साल का वक़्त लगेगा तबतक वो 64 के हो जाएंगे ये बड़ा फैक्टर है क्योंकी वो फिल्म यंग जनरेशन के लिए बनाएँगे।

Exit mobile version