Ramayana Teaser हाल ही में रिलीज होने के साथ-साथ विवादों में आ गया है 3 अप्रैल 2026 को रामायण फिल्म का टीजर जारी हुआ जिसमें रणबीर कपूर के साथ-साथ अन्य बड़े कलाकार भी शामिल है। सोशल मीडिया पर यूजर्स नाम वीएफएक्स और सीन की गलतियों को लेकर कई प्रकार के सवाल उठाए हैं जिस कारण चर्चा का विषय बना हुआ है। मेकर्स को रामायण के टीजर में गलतियों के लिए काफी सुनाया जा रहा है।

Ramayana Teaser में दिखीं कुछ तकनीकी गलतियां
भगवान हनुमान जी की जयंती पर रामायण फिल्म का टीजर लॉन्च किया गया जिसको देखने के बाद ऑडियंस में कई प्रकार की टेक्निकल दिक्कतों के बारे में बताया। सोशल मीडिया की जानकारी के अनुसार कुछ सीन में कंटिन्यूटी एरर ही देखे गए हैं। जैसे एक ही सीन में पगड़ी का रंग बदल जाना और टीजर में रोल्स की गतिविधियों में संगति आदि। Ramayana Teaser को देखने के बाद ऑडियंस इसकी तकनीकी खामियों के बारे में बता रहे हैं कि इसमें युद्ध के सीन में पीछे खड़ी सेना का अलग दिशा में देखना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसको लेकर यूजर्स के द्वारा इस फिल्म के टीज़र पर टिप्पणी की जा रही है।
ये भी पढ़े: Ranbir Kapoor की Ramayana का Teaser लॉन्च होने वाला है
फिल्म के VFX क्वालिटी पर उठे गंभीर सवाल
Ramayana Teaser मैं सबसे ज्यादा आलोचना वीएफएक्स को लेकर हो रही है सोशल मीडिया की जानकारी पर कई यूजर्स ने तो इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाए जाने वाला ग्राफिक्स ही बताया है तो कुछ ने इसको वीडियो गेम ग्राफिक से तुलना करके बताया है। फिल्म का बजट काफी बड़ा बताया जा रहा है ऐसे में दर्शकों की उम्मीदें भी इस लेवल की फिल्म से थी। यही वजह है कि छोटे-छोटे तकनीकी अंतर भी ज्यादा प्रमुखता से दिख रहे हैं। कुछ यूजर्स ऐसे ही बीएफएस क्वालिटी आदि जैसे छोटी-छोटी गलती को पकड़ कर सोशल मीडिया पर इससे बड़ा ब्लेंडर बता कर शेयर कर रहेहैं।
फिल्म Casting और लुक को लेकर रिएक्शन
रामायण फिल्म टीजर में रणबीर कपूर के राम के किरदार को लेकर भी मिली जुली रिएक्शन देखने को मिल रही है कुछ ऑडियंस ने रणबीर कपूर की लोक की तारीफ की है जबकि कुछ लोगों ने इस किरदार के अनुरूप नहीं बताया है।
बड़े बजट के कारण लोगों की बढ़ी उम्मीदें थी
Ramayana Teaser को लेकर छोटी-छोटी गलतियों को बताने का मुख्य कारण इसका बजट जो की बहुत बड़ा बताया जा रहा है। फिल्म का बजट हजारों करोड रुपए के लेवल का बताया गया था ऐसे में ऑडियंस इंटरनेशनल लेवल पर इसकी गुणवत्ता की उम्मीद कर रहे थे।
ये भी पढ़े: Sunanda Sharma Live Show में स्टेज पर चढ़ा युवक, छूने की.. की कोशिश
रामायण टीजर में सबसे बड़ा ब्लेंडर गलती
अगर इस फिल्म के टीजर में सबसे बड़ी गलती के बारे में बात की जाए तो टीज़र के शुरू होते हैं 30 सेकंड के बाद ही इस रामायण टीजर में एक बच्चा दिखाई देता है जो भीड़ में झुक कर रणबीर कपूर को नमस्कार करता है। बच्चों के साथ खड़ा व्यक्ति भी पुष्प वर्षा करता दिखाई देता है। पहली नजर में उस आदमी की पगड़ी का रंग नीला था लेकिन दूसरी नजर में उसे आदमी की पगड़ी का रंग नीला से बैगनी हो जाता है और नमस्कार करता बच्चा भी फूलों की वर्षा करता हुआ नजर आने लगता है। इसी तरह दूसरी गलती 1.40 सेकंड पर पकड़ी गई जिसमें भगवान राम का सामना परशुराम से होता है। तीसरी गलती 1.37 सेकंड पर दिखाई दी। जिसमें भगवान राम के पीछे तूफान आता है लेकिन भगवान राम के बाल और कपड़े जरा भी नहीं हीलते हैं।
