पंजाबी महिला सरबजीत कौर पाकिस्तान में गिरफ्तार, भारत डिपोर्ट करने की तैयारी

अमृतसर। पंजाबी महिला सरबजीत कौर को पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिया गया है। वह सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पाकिस्तान गई थी। जहा उसने नासिर हुसैन नाम के पाकिस्तानी व्यक्ति से निकाह कर लिया था। वही पकड़ी गई सरबजीत कौर को भारत डिपोर्ट करने की तैयारी की जा रही है। सरबजीत के साथ ही नासिर हुसैन को भी पाकिस्तान पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बॉर्डर के रास्ते लाया जा रहा भारत

पाकिस्तान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और पाकिस्तानी पंजाब सरकार के मंत्री रमेश सिंह अरोड़ा ने सरबजीत की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उनका कहना था कि 4 जनवरी 2026 को ननकाना साहिब के गांव पेहरे वाली में इंटेलिजेंस ब्यूरो और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। अटरी बॉर्डर के रास्ते उसे भारत डिपोर्ट किया जा सकता है।

जत्थे के साथ गई थी सरबजीत

सरबजीत कौर 4 नवंबर 2025 को श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पाकिस्तान गई थी, लेकिन सरबजीत वही की ही रह गई। खबरों के तहत सरबजीत ने पाकिस्तान में न सिर्फ मुस्लिम धर्म अपना लिया बल्कि निकाह करके अपना जीवन जीने का निणर्य ले लिया था। वह पाकिस्तन में नूर हुसैन बनकर रह रही थी। पाकिस्तान में गिरफ्तारी के बाद सरबजीत को भारत लाया जा रहा है।

मामला क्या है?

यात्रा: सरबजीत कौर (48-52 वर्ष) नवंबर 2025 में 1992 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पाकिस्तान के गुरुद्वारों के दर्शन करने गई थीं।

लापता होना: जत्था 13 नवंबर को भारत लौट आया, लेकिन सरबजीत कौर वापस नहीं लौटीं और लापता हो गईं, जिससे भारतीय सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।

धर्मांतरण और शादी: बाद में पता चला कि उन्होंने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया और पाकिस्तानी नागरिक नासिर हुसैन से शादी कर ली, और अपना नाम नूर हुसैन रख लिया।

दावा: सरबजीत कौर ने वीडियो जारी कर कहा कि उन्होंने प्यार और अपनी मर्जी से इस्लाम अपनाया और शादी की है।

जांच: भारतीय खुफिया एजेंसियां और पाकिस्तान की पूर्व सिख विधायक ने जबरन धर्मांतरण की आशंका जताई है, जबकि पाकिस्तान सरकार ने उन्हें भारत वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *