Site iconSite icon SHABD SANCHI

पंजाबी गायक दिलजीत को बिश्नोई गैंग की धमकी, मैनेजर के घर फायरिंग

हरियाणा। जाने माने पजाबी गायक दिलजीत दोसांझ को विश्नोई गैंग की ओर से धमकी दिए जाने का मामला सामने आ रहा है। गैंग ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने अपने मैनेजर को टीम से अलग नहीं किया तो अगली बार और बड़ा नुकसान हो सकता है। विश्नोई गैंग की इस धमकी के बाद बॉलीबुड एवं म्यूजिकल क्षेत्र में खलबली मच गई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस पूरे धटनाक्रम को लेकर जांच कर रही है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जम्मेदारी

जो जानकारी आ रही है उसके तहत गायक दिलजीत के मैनेजर गुरप्रताप सिंह कंग के करनाल स्थित आवास के बाहर कथित तौर पर गोलीबारी हुई। गैंग से जुड़े एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि वारदात में लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगियों टायसन बिश्नोई, आरजू बिश्नोई और हरि बॉक्सर ने गोंडर गांव में कांग के घर के बाहर हुई कथित गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। गैंग ने आरोप लगाया कि दिलजीत के मैनेजर गुरप्रताप कांग शो और इवेंट्स के दौरान लड़कियों का शोषण करते हैं। हालांकि इन आरोपों की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस की जांच के बाद घटना एवं लगाए जा रहे आरोपों की सच्चाई सामने आऐगी।

मामले ने पकड़ा तूल

गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग मामला सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच गायक को दी जा रही धमकी तथा मैनेंजर के घर फयारिंग को लेकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे है कि विश्नाई गैंग को सरकार के लोगो का संरक्षण प्राप्त है।

Exit mobile version