Site icon SHABD SANCHI

पंजाब इलेक्शन 2027ः आम आदमी पार्टी ने खोले पत्ते, 40 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

पंजाव इलेक्शन 2027। पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई हैं। पंजाब विधानसभा के चुनाव 2027 में होने है। इसके लिए वर्तमान में सत्तासीन पंजाब की आम आदमी पार्टी ने अपने 40 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिए है। पार्टी ने अपनी पहली सूची में जिन नामों का शामिल किया है। उनमें कैबिनेट के किसी भी मंत्री का नाम शामिल नहीं है। शनिवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा किए है।

सीएम मान अपने पारंपरिक सीट से लड़ेगे चुनाव

पंजाब में जारी आम आदमी पार्टी की पहली सूची से राज्य में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। ज्ञात हो कि इससे पहले दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के आवास पर पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम को फाइनल टच दिया गया था। मुख्यमंत्री भगवंत मान इस सूची का मुख्य चेहरा हैं और वह संगरूर जिले में अपने पारंपरिक गढ़ धुरी से फिर से चुनाव लड़ेंगे. मान ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि यह शुरुआती सूची तय हो चुकी है, और उन्होंने चुने गए उम्मीदवारों को समय से पहले बधाई भी दे दी थी.

तेज हुई राजनैतिक सरगर्मी

जो जानकारी आ रही है उसके तहत फरवरी 2027 में पंजाब विधानसभा के चुनाव हो सकते है। ऐसे में कई महीने पहले अपनी सूची की घोषणा करके, आम आदमी पार्टी पंजाब में उम्मीदवारों के नाम घोषित करने वाली सबसे पहली राजनीतिक पार्टी बन गई है।

Exit mobile version