Site iconSite icon SHABD SANCHI

पुणे में 4 साल की बच्ची की रेप के बाद बेरहमी से हत्या! आरोपी 65 साल का

Pune Rape Case: महाराष्ट्र के Pune से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 4 साल की बच्ची के साथ रेप (4 Year Old Girl Rape Pune) के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 65 साल के आरोपी भीमराव कांबले को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, बच्ची भोर तहसील (Bhor Tehsil) में अपनी नानी के घर गर्मी की छुट्टियां बिताने आई थी। शुक्रवार दोपहर आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने घर के पास बने तबेले में ले गया। वहीं उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी।

जब बच्ची देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। बाद में तबेले में उसका शव मिला। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी बच्ची को ले जाते हुए दिखा। इसके बाद उसे तुरंत हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना पर नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सीएम Devendra Fadnavis ने कहा कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट (Fast Track Court) में कराई जाएगी और आरोपी के लिए फांसी की मांग की जाएगी।Supriya Sule ने इसे मानवता को कलंकित करने वाली घटना बताते हुए सख्त सजा की मांग की।

घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने मुंबई-बेंगलुरु हाईवे (Mumbai-Bengaluru Highway) पर चक्काजाम (Road Block) कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि 15 दिनों के भीतर चार्जशीट (Charge Sheet) दाखिल कर दी जाएगी।

Exit mobile version