Pune Murder Case: पुणे मर्डर केस ने पूरे देश को हैरान कर दिया है, महज 20 साल की एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने होने वाले पति को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया और इसे हादसा बताकर ड्रामा करती करती रही. यह घटना इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड से मिलती जुलती है बस फर्क सिर्फ इतना है कि राजा की हत्या शादी के बाद हनीमून ट्रिप में की गई और पुणे के बड़े रियल एस्टेट कारोबारी केतन विशाल अग्रवाल (Ketan Vishal Agarwal) की हत्या शादी से पहले।
घटना 18 जून की है, पुणे के बड़े रियल एस्टेट कारोबार के डायरेक्टर 26 साल के केतन अग्रवाल (Ketan Agarwal) की लोहगढ़ किले (Lohagarh Fort) से गिरने से मौत हो गई. केतन अपनी 20 साल की मंगेतर सिया गोयल (Siya Goel) जो पुणे के बड़े मसाला कारोबारी की बेटी है उसके साथ लोहगढ़ ट्रैकिंग पर गए थे. सिया से पुलिस को बताया कि केतन फोटो लेने के लिए किले पर चढ़ा और तेज हवा के कारण वह खाई में गिर गया। शुरुआत में सभी को यह हादसा लगा. किसी को सिया पर जरा सा भी शक नहीं हुआ क्योंकी वो सोशल मीडिया में केतन के साथ ऐसी तस्वीरें और फोटोस अपलोड करती थी जिन्हे देखकर यही लगता था कि दोनों में काफी प्यार है.
जिस दिन केतन की हत्या की गई, उसके अगले दिन ही सिया का जन्मदिन था. लेकिन केतन ने उसके जन्मदिन आने के कई दिनों पहले से उसे सरप्राइज देना शुरू कर दिया था और सिया ये सब मोमेंट्स इंस्टाग्राम में अपलोड करती रहती थी। केतन की मौत के बाद भी सिया इंस्टाग्राम में इमोशनल पोस्ट करती थी लेकिन उसका ये ड्रामा ज्यादा दिन तक नहीं चला.
केतन का अंतिम हुए 4 दिन बीत गए थे, मगर सिया उसके घर नहीं आई। मगर जब वो केतन के घर गई तो उनकी बहन ने सिया से कुछ सवाल पूछे, सिया के जवाबों से केतन की बहन को शक हुआ और उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी और तब पुणे पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन शुरू की. लोहगढ़ किले के CCTV चेक किए गए और सिया के पूरे खेल का खुलासा हो गया.
CCTV में सिया और केतन के पीछे-पीछे एक हुडी पहने लड़का चलते हुए दिखा। पुलिस को यहीं शक हुआ कि आखिर जून की गर्मी में कोई हुडी पहनकर ट्रैकिंग क्यों करेगा? वो शख्स एक तरह से सिया और केतन का पीछा कर कर रहा था. इसके बाद पुलिस ने सिया की कॉल डिटेल निकाली तो पता चला वो चेतन नाम के लड़के से लगातार संपर्क में थी, दोनों के बीच 1 जनवरी से 18 जून तक 2000 बार 238 घंटे तक बात हुई थी. पुलिस ने हुडी वाले लड़के से चेतन की तस्वीर मैच की तो शक मजबूत हो गया और चेतन चौधरी नाम के उस लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया. और चेतन ने सिया के मर्डर प्लान का पूरा राज उगल दिया।
उसने वो और सिया रिलेशनशिप में हैं, सिया इस शादी के खिलाफ थी लेकिन उसने घर वालों से कभी यह बात खुलकर नहीं बताई। वह सगाई तोड़कर भागना नहीं चाहती थी क्योंकी इससे उसके परिवार की बदनामी होती इसी लिए सिया के कहने पर मंगेतर केतन का मर्डर प्लान किया।
केतन की बहन संजना ने बताया कि सिया ने पहले भी केतन को मारने की कोशिश की थी। वो काफी समय से लोहगढ़ किला जाने की जिद कर रही थी. 31 मई को भी दोनों लोहगढ़ गए थे और वह 4 जून को भी वापस जाने के लिए कह रही थी मगर केतन की माँ ने मना कर दिया था. इस बीच दोनों का इंडोनेशिया के बाली में प्री वेडिंग शूट होना था, लेकिन ट्रिप कैंसिल हो गई क्योंकी केतन का पासपोर्ट सिया ने गायब कर दिया था. वो प्री वेडिंग शूट से पहले केतन को मरना चाहती थी। 14 जून को भी दूसरी बार दोनों लोहगढ़ किले में गए और सिया ने उसे धक्का दिया मगर केतन झाड़ी पकड़कर बच गया, जब उसने पुछा कि धक्का क्यों दिया था सिया ने कहा- वहां सांप था, मैंने तुम्हारी जान बचाई।
एक तरफ केतन सिया को रोज सरप्राइज गिफ्ट्स देता था और सिया हर रोज़ उसे मारने की प्लानिंग कर रही थी। और आखिरकार 18 जून को उसने 18 जून को अपने होने वाले मंगेतर को धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। सिया के बॉयफ्रेंड चेतन के बयान के बाद सिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया.
पुणे SP ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल लिया है.
केतन अग्रवाल का परिवार सदमे में हैं, वो बड़ी ख़ुशी ख़ुशी शादी की तैयारियों में लगे थे. इसी साल नवंबर में शादी के लिए उदयपुर का शाही पैलेस बुक किया गया था. मेहमानों के लिए दो चार्टर्ड प्लेन की व्यवस्था भी की गई थी। शादी पर परिवार करीब ₹17 करोड़ खर्च करने वाला था।
जब अग्रवाल परिवार को पता चला कि उनके बेटे की मौत की वजह हादसा नहीं बल्कि उनकी होने वाली बहु है तो परिवार को गहरा झटका लगा, केतन अग्रवाल के पिता अगर उसे शादी नहीं करनी थी तो बता सकती थी, हम तुरंत शादी कैंसल कर देते।
इधर केतन की माँ ने आरोपियों के लिए मौत की सज़ा की मांग उठाई है।
केतन अग्रवाल के परिवार के लिए यह सिर्फ एक हत्या का मामला नहीं, बल्कि एक ऐसा सदमा है जिससे उबर पाना शायद कभी आसान नहीं होगा। जिस घर में कुछ महीनों बाद शहनाइयां बजने वाली थीं, वहां आज मातम पसरा है। परिवार का कहना है कि अगर सिया अपने रिश्ते की सच्चाई बता देती, तो शादी तुरंत रद्द कर दी जाती। लेकिन एक फैसला, एक साजिश और एक धक्का… 26 साल के केतन की जिंदगी हमेशा के लिए खत्म कर गया.

