Site icon SHABD SANCHI

पीएससी परीक्षार्थियों के लिए गाइड लाइन जारी, उॅची हील और गहरे रंग के कपड़े पहना तो नही मिलेगा प्रवेश

रायपुर। छत्तीस्गढ़ पीएसएस परीक्षा का आयोजन 22 फरवारी को होने जा रहा है। इसके लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग तैयारी में लगा हुआ है। परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र इंटरनेट पर उपलब्ध करा दिए गए है, तो परीक्षा केन्द्रों में जरूरी व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। जानकारी के तहत राज्य के 33 जिलों में यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिसमें प्रशासनिक अधिकारी बनने के लिए लाखों परीक्षार्थी छात्र-छात्राएं हिस्से लेगे। परीक्षार्थी इंटरनेट पर अपना एडमिट कार्ड डाउन लोड कर सकते है।

समय से पहले पहुचना होगा परीक्षा केन्द्र

परीक्षा दो पाली में आयोजित की जाएगी। सुबक की पाली यह परीक्षा 10 से दोपहर 12 बजे तक व दूसरी पाली में एप्टीट्यूड टेस्ट दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगा। परीक्षार्थियों के परीक्षा समय से 2 घंटे पहले केन्द्र में पहुचना होगा, क्योकि परीक्षा समय के 15 मिनट पूर्व गेट लॉक कर दिए जाऐगे और परीक्षार्थी को प्रवेश नही मिल पाएगा।

परीक्षा के लिए गाइड लाइन जारी

इस बार भी सख्त गाइड लाइन जारी की गई है। अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आना होगा। काले, गहरे नीले, हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी या गहरे चाकलेटी रंग के कपड़े प्रतिबंधित रहेंगे। इसी तरह से हील वाले सूज-चप्पल पर भी रोक लगाई गई हैं। ऐसे में परीक्षा थी को सामान्य जूते चप्पल का उपयोग करना होगा। किसी भी प्रकार की घड़ी (मैकेनिकल या स्मार्टवाच) पहनने की अनुमति नहीं होगी। जूते, मोटे सोल या ऊंची हील वाले फुटवियर वर्जित हैं। केवल पतले सोल वाली चप्पल या स्लीपर पहनकर आने से ही प्रवेश मिलेगा।

साथ में ये लाना जरूरी

जिन अभ्यर्थियों के नाम, सरनेम या फोटो में पहचान पत्र से भिन्नता होगी, उन्हें नाम परिवर्तन संबंधी मूल दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। परीक्षा केंद्र में पानी की बोतल, प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट, मूल फोटो पहचान पत्र जैसे मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड या ई-आधार तथा काले या नीले बाल पेन की अनुमति होगी। यदि प्रवेश पत्र पर फोटो अस्पष्ट हो तो दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।

Exit mobile version