Site icon SHABD SANCHI

Prostate Cancer: डॉक्टर ने तोड़े 5 बड़े myth, जानिए सच क्या है

Prostate Cancer: Doctors bust 5 big myths, find out the truth

Prostate Cancer: Doctors bust 5 big myths, find out the truth

Prostate Cancer : पुरुषों में तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चिताओं को लेकर प्रोस्टेट कैंसर का नाम भी शामिल हो गया है। लेकिन इस बीमारी को लेकर समाज में कई गलत धारणाएं भी हैं कैंसर विशेषज्ञ के अनुसार इन myth कारण से लोग समय पर जांच नहीं करते हैं सही जानकारी और जागरूकता है इस बीमारी से बचाव और समय पर इलाज की सबसे बड़ी कुंजी है।

प्रोस्टेट कैंसर क्या है? और क्यों जरूरी है जागरूकता

Prostate Cancer पुरुषों के प्रोस्टेट ग्रंथि में होने वाला कैंसर है। जो मूत्राशय के नीचे स्थित होती है यह ग्रंथि वीर्य बनाने में मदद करती है। जब इस ग्रंथि की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती है तब कैंसर विकसित हो सकता है। डॉक्टर के अनुसार उम्र बढ़ने, हार्मोनल बदलाव और अस्वस्थजीवन शैली इसके रिस्क बढ़ा सकते हैं। इसलिए समय-समय पर इससे जुड़ी जांच करना जरूरी होता है।

ये भी पढ़े: Diabetes Symptoms : खाने के बाद क्यों बढ़ जाता है ब्लड शुगर? जानिए डायबिटीज को कैसे पहचानें?

Myth 1, Prostate Cancer सिर्फ बुजुर्ग पुरुषों को होता है

अक्सर ये माना जाता है कि यह बीमारी ज्यादातर उम्र वाले लोगों को ही होती है हालांकि डॉक्टर ऐसा बताते हैं कि 40 से 50 साल की उम्र में भी पुरुष को खतरा हो सकता है। खास तौर पर अगर परिवार में पहले किसी को ये बीमारी रही हो तो भी यह बीमारी होने के चांसेस होते हैं। इसी वजह से मध्यम आयु के बाद स्वास्थ्य संबंधित चीजों का ध्यान रखना चाहिए।

मिथक 2 है लक्षण न दिखें तो बीमारी नहीं होती

कई लोग ऐसा सोचते हैं कि अगर हमें कोई परेशानी नहीं हो रही है तो यह कैंसर खतरा नहीं है। लेकिन प्रोस्टेट कैंसर की शुरुआती अवस्था में कोई स्पष्ट लक्षण नहीं पता चलते हैं कभी-कभी बार-बार पेशाब में दिक्कत, बार-बार पेशाब आना या पेल्विक क्षेत्र में दर्द होना जैसे संकेत बाद में सामने आते हैं। इससे डॉक्टर ऐसी अवस्था में चेकअप कराना जरूरी बताते हैं।

मिथक 3, Prostate Cancer हमेशा धीरे-धीरे बढ़ता है

भेरुजी कुछ मामलों में या कैंसर धीरे-धीरे ही विकसित होता है लेकिन हर मरीज में स्थित एक जैसी नहीं दिखती है डॉक्टर के अनुसार कई बार या तेजी से भी हो सकता है और शरीर के अन्य हिस्सों में भी हो सकता है। इसी वजह से इसका समय पर जांच होना जरूरी है।

मिथक 4, इलाज से जीवन की गुणवत्ता प्रभावित

पहले यह दर आम था कि इलाज के बाद यौन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकते हैं लेकिन डॉक्टर तकनीक के क्षेत्र में भी सुधार हुआ है। अब रोबोटिक सर्जरी और आधुनिक उपचार जैसी चीज मरीजों की रिकवरी के लिए बेहतर तरीके से उपलब्ध है इसलिए रिस्क कम है।

ये भी पढ़े: Sattu पीने का सही तरीका क्या है? फेमस न्यूट्रिशनिस्ट ने बताई सही मात्रा…

समय पर जांच ही सबसे बड़ा बचाव है।

Prostate Cancer से जुड़ी गलत जानकारी को दूर करना बहुत जरूरी होता है। नियमित स्वास्थ्य जांच संतुलित जीवन शैली और डॉक्टर की सलाह का पालन करने से इस बीमारी को कम किया जा सकता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि शुरुआती चरण में पहचान होने पर इसका इलाज काफी प्रभावि हो सकता है।

Exit mobile version