Site icon SHABD SANCHI

2 मार्च से मध्य प्रदेश में निजी बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, थम जाएगे पूरे प्रदेश में बसों के पहिए

एमपी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बस संचालन के लिए बनाई गई नई परिवहन नीति का विरोध करते हुए बस ओनर्स एसोसिएशन ने राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल के तहत 2 मार्च से सभी निजी बसें संचालन बंद कर देंगी। 24 दिसंबर 2025 को जारी नई परिवहन नीति के विरोध में सभी बस मालिकों ने पूरे प्रदेश में हड़ताल का ऐलान कर दिए है। मध्य प्रदेश के सभी बस एसोसिएशन सरकार द्वारा सरकारी बस परिवहन को चालू करने एवं बढ़ाए हुए किराए तथा बड़े हुए टैक्स के विरोध में 2 मार्च से यह अनिश्चित कालीन हड़ताल कर रहे है। मध्य प्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन का आरोप कि निजी कंपनियों को बसों के संचालन करने पर प्राइवेट बस एसोसिएशन के लोग बेरोजगार हो जाएंगे।

रीवा बस ओनर्स ने दिया ज्ञापन

इसी सिलसिले में मंगलवार को रीवा बस ओनर्स एसोसिएशन ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि 26 दिसंबर 2025 को जारी नई परिवहन नीति को पूरी तरह वापस लिया जाए। साथ ही, किराए में की गई बढ़ोतरी और बढ़ाए गए टैक्स को भी रद्द किया जाए। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे और उग्र आंदोलन करेंगे। बता दें कि यह हड़ताल होली के त्योहारी सीजन में हो रही है, जब सड़कों पर यात्रियों की भीड़ अधिक रहती है। ऐसे में हड़ताल से लाखों यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

Exit mobile version