Site iconSite icon SHABD SANCHI

ईरान-अमेरिका जंग के समझौते पर प्रधानमंत्री मोदी का आया बड़ा बयान, कही यह बात…

ईरान-अमेरिका जंग। अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते के ऐलान पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। उन्होने कहा है कि अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का वे स्वागत करते है। पीएम मोदी ने कहा कि इससे दुनिया में स्थिरता आएगी। प्रधानमंत्री मोदी का यह बयान तब आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने लिखा कि ईरान के साथ समझौता हो गया है। ईरान ने भी बयान जारी किया कि अमेरिका के साथ कई महीनों की लंबी और मुश्किल बातचीत के बाद दोनों देशों ने सीजफायर के एमओयू को अंतिम रूप दे दिया है।

सोशल मीडिया पर साझा की पोस्ट

सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने लिखा कि मैं पश्चिम एशिया में संघर्ष को खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच बनी सहमति का स्वागत करता हूं। इस संघर्ष के कारण दुनिया भर में गंभीर आर्थिक उथल-पुथल हुई है और कई देशों में जान-माल का नुकसान हुआ है। भारत को उम्मीद है कि इस सहमति को लागू करने से क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने में मदद मिलेगी और आवाजाही व व्यापार की स्वतंत्रता सुनिश्चित होगी। हम उम्मीद करते हैं कि बाकी मुद्दों पर बातचीत से एक टिकाऊ और अंतिम समझौता हो सकेगा।

Exit mobile version