Site iconSite icon SHABD SANCHI

President Draupadi Murmu : सिर पर गठरी… पंपा नदी मे धोए पैर, ऐसा करने वाली पहली महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मु

President Draupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सबरीमाला मंदिर में भगवान अय्यप्पा के दर्शन कर इतिहास रच दिया है। वे इस पवित्र मंदिर में दर्शन करने वाली पहली महिला राष्ट्रपति हैं। उन्होंने पंपा नदी में पैर धोए और 18 पवित्र सीढ़ियों पर चढ़कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद, टीडीबी ने उन्हें भगवान अय्यप्पा की मूर्ति भेंट की। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान भक्तों के दर्शन पर रोक लगाई गई थी।

अय्यप्पा मंदिर में द्रौपदी मुर्मू ने रचा इतिहास 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को केरल के सबरीमाला में भगवान अय्यप्पा के मंदिर में पूजा की और इस ऐतिहासिक यात्रा को अंजाम दिया। वे इस मंदिर में दर्शन करने वाली पहली महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। यह मंदिर घने जंगलों के बीच स्थित है और यहां पहुंचना अपने आप में एक चुनौती है।

सिर पर रखी गठरी, पंपा नदी मे धोए पैर 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सुबह 11 बजे पांबा से विशेष काफिले के साथ यात्रा शुरू की। पहले उन्होंने पंपा नदी में पैर धोए और पास के गणपति मंदिर में पूजा की। इसके बाद, उन्होंने पवित्र गठरी तैयार कर मंदिर के पास एक पत्थर की दीवार पर नारियल तोड़ा और 4.5 किलोमीटर लंबे रास्ते से मंदिर पहुंचीं। वहां पहुंचकर, उन्होंने 18 पवित्र सीढ़ियां चढ़ीं और भगवान अय्यप्पा के दर्शन किए। 

‘पूर्ण कुम्भ’ के साथ हुआ राष्ट्रपति का स्वागत 

राष्ट्रपति का स्वागत केरल के देवस्वम मंत्री वी.एन. वसवन और त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड के अध्यक्ष पी.एस. प्रशांत ने किया। तंत्री कंदारारू महेश मोहनारू ने उनका ‘पूर्ण कुम्भ’ के साथ स्वागत किया। दर्शन के दौरान, उन्होंने सिर पर पवित्र थैली रखकर भगवान अय्यप्पा का दर्शन किया और पूजा की। इसके बाद, उन्होंने वावरस्वामी और मलिकाप्पुरम मंदिरों में भी पूजा की।

भगवान अय्यप्पा की एक मूर्ति भेंट मे मिली 

दर्शन के बाद, टीडीबी ने उन्हें भगवान अय्यप्पा की एक मूर्ति भेंट की। इस दौरे के दौरान भक्तों के दर्शन पर रोक लगी थी। पूजा और दर्शन के बाद, राष्ट्रपति ने अतिथिगृह में भोजन किया और विश्राम किया। शाम को, वे राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम के लिए रवाना हुईं।

कल होगा केरल दौरे का समापन 

राष्ट्रपति का यह दौरा चार दिन का है, जिसमें वे तिरुवनंतपुरम में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगी, जिनमें पूर्व राष्ट्रपति के.आर. नारायणन की प्रतिमा का अनावरण, श्री नारायण गुरु की महासमाधि शताब्दी समारोह का उद्घाटन, और सेंट थॉमस कॉलेज की जयंती शामिल हैं। 24 अक्टूबर को, वे एर्नाकुलम में सेंट टेरेसा कॉलेज के शताब्दी समारोह में भाग लेकर केरल दौरे का समापन करेंगी।

यह भी पढ़े : Bihar Election 2025 : प्रचार करने गए थे राजद प्रत्याशी, ग्रामीणों ने पीट दिया; बोले- ‘जनता ही मालिक हैं’

Exit mobile version