Site icon SHABD SANCHI

गीतांजलि स्कूल रीवा के प्रकाश तिवारी ने प्रदेश की मेरिट सूची में हासिल किया 5वाँ स्थान, रीवा का मान बढ़ाया

Prakash Tiwari of Geetanjali School, Rewa secured 5th position in the state.

Prakash Tiwari of Geetanjali School, Rewa secured 5th position in the state.

Prakash Tiwari of Geetanjali School Rewa secured 5th position in the state: रीवा: माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आज, 15 अप्रैल 2026 को घोषित कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में रीवा के गीतांजलि पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सफलता का नया इतिहास रचा है। विद्यालय के कक्षा 12वीं के मेधावी छात्र प्रकाश तिवारी ने 97.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर पूरे मध्य प्रदेश की प्रावीण्य सूची (मेरिट) में 5वाँ स्थान प्राप्त किया है, जिससे पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। विद्यालय की ही छात्रा वंशिका शर्मा ने जीव विज्ञान विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया। इसके साथ ही सत्यम मिश्रा, स्मृति द्विवेदी, आँचल तिवारी और हिमांशु शुक्ला जैसे दर्जनों विद्यार्थियों ने 85 से 93 प्रतिशत के बीच अंक लाकर संभाग और जिला स्तर पर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) के परीक्षा परिणाम भी अत्यंत उत्साहजनक रहे, जहाँ दीपाली द्विवेदी ने 95.2% अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया, वहीं यश पाण्डेय, शैली मिश्रा, आदर्श पाठक और प्रियंका पटेल सहित अनेक छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया। विद्यार्थियों की इस बड़ी उपलब्धि पर विद्यालय के संस्थापक श्री शिवप्रसाद प्रधान, श्रीमती अरुणा प्रधान, संचालक श्री वरुण प्रधान एवं श्रीमती रितिका प्रधान ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और छात्रों के कठिन परिश्रम को दिया है, जिन्हें एक विशेष समारोह में सम्मानित भी किया गया।

Exit mobile version