Site icon SHABD SANCHI

Prabhas-Hanu Movie Pre-look Release on Birthday: प्रभास के जन्मदिन पर रिलीज होगा उनकी नई फ़िल्म का नाम, पोस्टर ने ढाया कहर

Prabhas-Hanu Movie Pre-look Release on Birthday

Prabhas-Hanu Movie Pre-look Release on Birthday

Prabhas-Hanu Movie Pre-look Release on Birthday: भारतीय सिनेमा में प्रभास का नाम ग्लोबल सुपरस्टार के तौर पर लिया जाता है। राजमौली की बाहुबली सीरीज से प्रभास ने स्टारडम की जो ऊंचाइयां छुई हैं वह किसी भी सुपरस्टार के लिए आसान नहीं होता है। बाहुबली के बाद प्रभास पर लगातार अच्छी फिल्में देने का दबाव बना रहा है। फैंस प्रभास से लगातार अच्छी फिल्मों की उम्मीद करते रहते हैं ,इसलिए प्रभास अक्सर ऐसे प्रोजेक्ट करते हैं जो लार्जर दैन लाइफ वाली फील देते हैं।

Prabhas-Hanu Movie Pre-look Release on Birthday

इसी कड़ी में प्रभास की नई फिल्म का नाम जुड़ता नजर आ रहा है। दोस्तों हम राजा साहब फिल्म की बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि यह एक दूसरी फिल्म है। जी हां दोस्तों साउथ के सुपरस्टार डायरेक्टर हनु राघव ने प्रभास को अपनी अगली फिल्म के लिए साइन कर लिया है। हनु वही डायरेक्टर है जिन्होंने दुलकर सलमान और मुनाल ठाकुर के साथ सीतारमण बनाई थी। हनु बहुत ही एक्सपीरियंस्ड और टैलेंटेड डायरेक्टर हैं जो बड़ी फिल्मों को बड़ी जिम्मेदारी से अपने कंधे पर उठा सकते हैं।

फैन्स कर रहे है बेसब्री से फ़िल्म के टीज़र का इंतज़ार

दोस्तों आपको पता ही होगा साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ट्रेंड है कि किसी भी सुपरस्टार के जन्मदिन पर उनकी फिल्म के मेकर उनके फैंस के लिए एक सरप्राइज टीजर, पोस्टर ,सॉन्ग, कुछ ना कुछ तो रिलीज करते ही हैं। इसी कड़ी में प्रभास और हनु राघव की फिल्म का नाम जुड़ता नजर आ रहा है। खबरों के मुताबिक प्रभास और हनु की इस फिल्म का ऑफिशल अनाउंसमेंट टीजर प्रभास के बर्थडे वाले दिन रिलीज किया जाएगा। इससे पहले फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें प्रभास और हनु के नाम इस्तेमाल किए गए थे। फिल्म का नाम उस समय रिवील नहीं किया गया था। उस पोस्टर की टैगलाइन थी , one battalion who stands alone ।

और पढ़ें: रिलीज को तैयार रामायण का पहला इंटरनेशनल टीजर,दिखेगा रणबीर और यश का अवतार

क्या यह मूवी भी वॉर बेस्ड मूवी होगी?

यह फिल्म 1930 से 40 के दशक पर आधारित है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रभास का कैरेक्टर भारतीय फ़ौज में है ।उनकी टुकड़ी भारतीय क्रांतिकारियों का साथ देती है और अंग्रेजों के खिलाफ जंग में हिस्सा बनती है। इसलिए फैंस कह रहे हैं इस फिल्म का नाम फौजी होने वाला है।

हनु ने सीता रमण में भी दुलक़ार सलमान को फौजी के किरदार में ही दिखाया था। हालांकि यह सारे अनुमान है अभी पूरी तरह से किसी को कुछ भी नहीं पता है। हां लेकिन यह बात पूरी तरह से कंफर्म है कि प्रभास हनु राघव की फिल्म में काम करने जा रहे हैं। जिसका ऑफिशल अनाउंसमेंट टीजर प्रभास के बर्थडे वाले दिन आएगा।

Exit mobile version