Prabhas की फिल्म “Kalki 2898 AD” के दूसरे पार्ट को लेकर एक नया अपडेट सामनेआया है। हाल ही में इस फिल्म के निर्माता ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि म्यूजिक कंपोजर संतोष नारायण इस फिल्म में वापसी करने वाले हैं। यह घोषणा उनके जन्मदिन के मौके पर की गई फिल्म का पहला पार्ट 2024 में ही रिलीज हुआ था और बॉक्स ऑफिस पर इसको बड़ी सफलता भी मिली थी।
Kalki Sequel में Santhosh Narayanan की वापसी होगी
फिल्म प्रोडक्शन हाउस की तरफ से सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया गया और पोस्ट में बताया गया कि संतोष नारायण को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए पुष्टि की गई है कि वह कलकी सीक्वल का म्यूजिक भी तैयार करेंगे। ऑफिशियल बयान में बताया गया है की फिल्म की दुनिया और उसके इमोशनल माहौल को आगे बढ़ाने के लिए उनका संगीत एक अहम भूमिका की तरह काम करेगा। पहले पार्ट में उनके बैकग्राउंड स्कोर को लेकर ऑडियंस की अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिली थी लेकिन कुछ लोगों ने इस फिल्म की ताकत बताया जबकि कुछ ने म्यूजिक स्टाइल को प्रयोगात्मक बताया।
ये भी पढ़े: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान Neetu Kapoor के लिए चिंतित रणवीर..क्यों?
पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड
Nag Ashwin के निर्देशन में बनी “Kalki 2898 AD” हमारे भारतीय सिनेमा की सबसे फेमस फिल्मों में से एक है।Prabhas जैसे फेमस एक्टर के फिल्म में होने के साथ-साथ अमिताभ बच्चन दीपिका पादुकोण और कमल हसन जैसे बड़े कलाकार भी थे। फिल्मी दुनिया भर में हजार करोड रुपए से भी ज्यादा का बिजनेस किया था साइंस फिक्शन और पौराणिक तत्वों के मिश्रण ने इस फिल्म को एक अलग पहचान दिया है।
Prabhas के लिए अहम है फिल्म
हाल के महीनों में Prabhas की आने वाली फिल्मों को कुछ मिला-जुला रिस्पांस ही मिला है ऐसे में इंडस्ट्री की नजर अब कलकी के सीक्वल पर है। जानकारों का मानना है कि यह फिल्म आने वाले समय में भारतीय सिनेमा के बड़े प्रोजेक्ट में शामिल हो सकती है। हालांकि फिलहाल फिल्म की शूटिंग और रिलीज डेट को लेकर कोई बड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।
Deepika Padukone को लेकर भी हो रही चर्चा
कलकी फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं हो रही है किसी में तो दावा किया गया है कि दीपिका पादुकोण की किरदार में बदलाव देखा जा सकता है। हालांकि फ़िल्म निर्माता की ओर से इसके बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है। फिलहाल फिल्म की टीम कहानी और तकनीकी तैयारी पर ही काम कर रही है मार्क्स बड़े विजुअल स्केल और मजबूत म्यूजिक अनुभव के साथ फिल्म को आगे बढ़ना चाहते हैं।
ये भी पढ़े: ताज होटल का वेटर Boman Irani, 44 की उम्र में फिल्मों में डेब्यू.. करोड़ों के मालिक
Kalki Sequel से दर्शकों की उम्मीदें
इस फिल्म के पहले पार्ट की सफलता से ऑडियंस की उम्मीदें काफी ज्यादा बढ़ चुकी है खास तौर पर फिल्म का विजुअल प्रेजेंटेशन एक्शन और बैकग्राउंड चर्चा में है। अब देखना होगा कि दूसरा part कहानी और तकनीक के लेवल पर कितना आगे जा सकता है।

