Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष का अश्लील वीडियों वायरल, राजनैतिक हलक में हलचल, क्या हनी ट्रैप का मामला

रीवा। रीवा के राजनैतिक गलियारें में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष के अश्लील वीडियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वायरल वीडियों में जो सख्स नजर आ रहा है वह पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बताया जा रहा है। हांलाकि इस वायरल वीडियों को लेकर पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नही आई है। अब प्रशासनिक जांच के बाद ही मामले के अन्य पहलुओं का खुलासा हो सकेगा।

ऐसे देखा जा रहा वीडियों

जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नेता अपने कपड़े उतारते हुए नजर आ रहा हैं, फिर एक युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में हैं। दावा यह भी किया जा रहा है कि यह वीडियों रीवा में सूट किया गया है, उनके साथ मौजूद युवती की उम्र काफी कम लग रही है। हांलाकि इस वीडियों मामले को हनी ट्रैप से जोड़कर देखा जा रहा है।

लड़की ने शेयर की पोस्ट

वीडियो में नेता के साथ जो लड़की है, उसने अपनी इंस्टा आईडी से एक स्क्रीनशॉट पोस्ट शेयर किया था। जिसमें पूर्व जनपद उपाध्यक्ष आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं। इसी आईडी से युवती के द्वारा अन्य कई वीडियो भी पोस्ट किए गए हैं। जो उसके निजी जीवन से संबंधित है और ब्लॉग के फॉर्मेट में हैं। जिससे मामले में हनी ट्रैप के आशंका और गहरा गई है। बहरहाल नेता जी किस दल से ताल्लुक रखते है, इसको लेकर भी बहस छिड़ गई है। जांच के बाद भी वायरल वीडियों मामला एवं वे किस दल से ताल्लुक रखते है यह स्पष्ट हो पाएगा।

Exit mobile version