Site iconSite icon SHABD SANCHI

Poppy Seeds Winter Superfood: सर्दियों का सुपर फूड खसखस- सेहत, नींद और सुंदरता का एक आसान उपाय

Poppy Seeds Winter SuperfoodPoppy Seeds Winter Superfood

Poppy Seeds Winter Superfood

Poppy Seeds Winter Superfood: जैसे-जैसे सर्दियां दस्तक देती है खानपान में जरूरी तत्वों की आवश्यकता बढ़ जाती है। सर्दियों में शरीर को भीतर से गर्म रखना जरूरी हो जाता है। इस दौरान रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करना आवश्यक होता है और ऐसा ही एक तत्व इन सभी का हल बनकर उभरता है जो है खसखस। खसखस को पोस्त दाना भी कहा जाता है। यह न केवल शरीर को ऊर्जा और गर्मी प्रदान करते हैं बल्कि इन्हें खाने से ताकत भी मिलती है।

Poppy Seeds Winter Superfood

खसखस खाने से शरीर में आती है गर्माहट

भारतीय परंपरा में खसखस का प्रयोग मिठाई, दूध औषधि इत्यादि में किया जाता है। परंतु क्या आप जानते हैं कि ठंडियों में इसका सेवन अच्छी नींद लाने, पाचन को बेहतर करने और हड्डियों की सेहत को सुधारने के लिए किया जाता है। जी हां और आज के इस लेख में हम आपको इसी का संपूर्ण विवरण बताएंगे ताकि ठंड के मौसम में खसखस को रोजाना की दिनचर्या में अपनाकर आप भी स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सके।

ठंडियों में खसखस के सेवन के फायदे

शरीर को दे गर्मी: सर्दियों में शरीर का तापमान तेजी से गिरता है। जिससे जकड़न और अकड़न बढ़ जाती है। खसखस में प्राकृतिक गर्माहट देने वाले तत्व मौजूद होते हैं। इसका सेवन शरीर को गर्म रखता है। रोजाना यदि रात को एक गिलास दूध में एक चम्मच खसखस मिलाकर पी जाए तो यह ठंड के असर को कम कर देती है।

और पढ़ें: विटामिन D से कैसे पाएं थकान, तनाव और सर्दी का समाधान

गहरी नींद और तेज याददाश्त के लिए: ठंड के मौसम में लोगों को नींद ना आने की समस्या होती है। ऐसे में खसखस मैग्नीशियम और कैल्शियम से भरपूर होती है जो मस्तिष्क की नसों को शांत करती है। इससे मन तो स्थिर होता ही है नींद भी गहरी आती है। और अच्छी नींद की वजह से दिमाग फ्रेश हो जाता है जो की सीखने की क्षमता और याददाश्त दोनों को ही बढाती है।

हड्डियों के लिए वरदान: खसखस में कैल्शियम, फास्फोरस, जिंक, मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही यह शरीर को गर्म भी रखती है। ऐसे में सर्दियों के दौरान जिन लोगों को जोड़ों का दर्द या गठिया का दर्द उभर आता है वह खसखस का सेवन कर सकते हैं। यह आपकी हड्डियों को तो पोषण देता ही है इन्फ्लेमेशन को भी काम करती है।

त्वचा और बालों के लिए वरदान: सर्दियों में त्वचा और बाल बेजान हो जाते हैं ऐसे में इसमें मौजूद विभिन्न विटामिन जहां अंदरूनी ताकत पहुंचाते हैं वही खसखस के बीज से बना पेस्ट चेहरे पर लगाने से मॉइश्चराइजिंग भी हो जाती है और स्किन में चमक आती है। खसखस का तेल भी बालों में लगाया जा सकता है जो डैंड्रफ की समस्या को दूर कर देता है।

Exit mobile version