भोपाल। भोपाल की बेटी पूनम श्रोती को राष्ट्रपति भवन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के विशेष एट होम समारोह में शामिल होने का आधिकारिक आमंत्रण मिला है। वे 15 अगस्त को आयोजित इस कार्यक्रम में हिस्सा लेगी। इस आमंत्रण पत्र के मिलने से वह काफी खुश है और उन्होने दिव्यांगजनों का सम्मान बताया है। पूनम श्रोती का कहना है कि राष्ट्रपति भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होना उनके लिए गर्व और सम्मान का विषय है।
दिव्यांगता के बाद भी 400 लोगो की सवारी है जिंदगी
कहते हैं अगर हौसला है तो अक्षमता भी आड़े नहीं आती. ऐसा ही कुछ कर दिखाया है भोपाल की पूनम श्रोती ने. ओस्टियोजेनेसिस इंपरफेक्टा नाम की बीमारी से जूझ रहे पूनम खुद अक्षम होने के बाद भी 400 से अधिक लोगों की जिंदगी सवार चुकी हैं. गो फॉर पॉजिटिविटी कैंपेन पूनम लोगों को पॉजिटिविटी के टिप्स देती हैं. दरअसल जिस बीमारी से पूनम जूझ है उसमें हड्डियां इतनी कमजोर होती हैं कि कई बार छूने से लेकर छींक आने तक भी वो टूट जाती हैं. पूनम बताती हैं कि यह बीमारी उन्हें जन्म से ही है और उन्होंने इसके आगे हार नहीं मानी.
सम्मानित हो चुकी है पूनम
ज्ञात हो कि पूनम श्रोती को राष्ट्रपति द्वारा देश की 100 प्रेरणादायी महिलाओं में सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें मध्य प्रदेश शासन के नारी शक्ति सम्मान और महर्षि दधीचि सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।

