Pookie Don Arrest: इंस्टाग्राम में एक समय Pookie Don का ट्रेंड खूब वायरल हुआ था जिसे बड़े बड़े क्रिएटर्स ने कॉपी किया लेकीन इस पूकी डॉन ने अब ऐसा कांड कर दिया है जिसे कोई फॉलो नहीं करना चाहेगा। इंस्टाग्राम में Pookie Don नाम से फेमस रीलबाज का असली नाम सुरेंद्र पांडुरंग पाटिल (Surendra Pandurang Patil) है जिसे महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है, सुरेंद्र पाटिल के घर से भारी मात्रा में बंदूकें और गोलियां बरामद हुई हैं.
मामला महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली का है. हथियारों का जखीरा बरामद होने पर सुरेंद्र पांडुरंग पाटिल को जेल भेज दिया गया है. वो दो हफ्ते पहले ही जेल से छूटकर आया था. सुरेंद्र पाटिल गैंगस्टर-स्टाइल में वीडियो बनाता है. जो असल में एक 55 साल का हिस्ट्रीशीटर है, पेशे से बिल्डर है जिस पर रेप जैसे गंभीर आरोप हैं.
क्राइम ब्रांच को सीक्रेट इन्फॉर्मेशन मिली थी. पुलिस ने शनिवार, 30 मार्च की देर रात सुरेंद्र पाटिल के दावड़ी स्थित बंगले पर छापा मारा. तलाशी के दौरान पुलिस को एक जूतों की रैक में एक छिपा हुआ कम्पार्टमेंट मिला. जब पैनल हटाया गया, तो हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद हुआ.
पुलिस ने 7 बंदूकें, 371 जिंदा कारतूस और 167 एयर गन की गोलियां बरामद की हैं. तलवारें, चाकू, हंसिया (कोयते) और दूसरे धारदार हथियार भी जब्त किए गए. बरामद हथियारों की कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है. पाटिल का कहना है कि वो तो इन सब का इतेमाल कंटेंट बनाने के लिए करता था.
जांच में मालूम हुआ है कि बंदूकों में 5 देसी पिस्तौल और रिवॉल्वर शामिल थीं, जबकि कुछ पर ‘Made in USA’ और ‘Special Auto’ की नक्काशी पाई गई.
बता दें कि पाटिल के इंस्टाग्राम में 3 लाख फॉलोवर्स हैं वो काफी फेमस हैं, बड़े बड़े कंटेंट क्रिएटर्स ने इसके स्टाइल को कॉपी कर वीडियो बनाए थे. खैर अब गैंगस्टर पूकी डॉन फिर से जेल गया है और इस बार इसपर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है.

