Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा में शिक्षक बनकर जनता को कानून का पाठ पढ़ा रही पुलिस

RewaRewa

Rewa

Police is teaching law lessons to the public by posing as teachers in Rewa: रीवा जोन आईजी गौरव राजपूत व एसपी विवेक सिंह के निर्देश पर रीवा पुलिस इन दिनों छात्र-छात्राओं और आमजन को कानून का पाठ पढ़ा रही है। पुलिस द्वारा ग्रामीणों सहित छात्र-छात्राओं को नए कानून से संबंधित जानकारियां दी जा रही हैं। साथ ही पुलिस केंद्रित प्रावधानों और राहवीर योजना की भी जानकारी दी जा रही है।

पुलिस द्वारा किए जा रहे इस जन संवाद कार्यक्रम क्रम का वीडियो सामने आया है। जिसमें चाकघाट और सगरा थाना प्रभारी लोगों को जानकारी देते हुए नजर आ रहे हैं। चाकघाट थाना प्रभारी घनश्याम मिश्रा कॉलेज में जाकर छात्र-छात्राओं को नए कानून का पाठ पढ़ा रहे हैं। तो वहीं सगरा थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ग्रामीणों के बीच पहुंचकर जन संवाद करते हुए उन्हें नए कानून का ज्ञान दे रही हैं।

Exit mobile version