Site icon SHABD SANCHI

धन कुबेर निकला पुलिस का प्रधान आरक्षक, इंदौर-देवास के 15 ठिकानों पर रेड, 6.26 करोड़ की आकूत संपत्ति

इंदौर। पुलिस विभाग में नौकरी करने वाले एक प्रधान आरक्षक के सम्पत्ति की जांच हुई तो वह धन कुबेर निकला। अब तक की जांच में प्रधान आरक्षक फिरोज खान के पास से 6.26 करोड़ के आकूत संपत्ति की जानकारी सामने आ रही है। पुलिस प्रशिक्षण शाला इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक फिरोज खान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर लोकायुक्त उज्जैन और इंदौर की संयुक्त टीमों ने बुधवार सुबह देवास और इंदौर के 15 ठिकानों पर रेड किया है।

आय से 223 प्रतिशत अधिक संपत्ति

प्रारंभिक जांच में पुलिस कर्मी की अनुपातहीन संपत्ति सामने आई है। लोकायुक्त के अनुसार, फिरोज खान को वेतन से करीब 75 लाख रुपये की आय होना अनुमानित है। अन्य स्रोतों की आय जोड़कर उसकी कुल आय 1.93 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके मुकाबले मिली संपत्ति उसकी आय से करीब 223 प्रतिशत अधिक बताई गई है।

अल सुबह पहुची लोकायुक्त

जानकारी के तहत बुधवार की सुबह पुलिस कर्मी का परिवार सो रहा था। इसी बीच लोकायुक्त के अधिकारी उसके घर न सिर्फ पहुच गए बल्कि पुलिस कर्मी के संबंधित इंदौर और देवास के कुल 15 ठिकानों पर एक साथ रेड की गई है। लोकायुक्त के अधिकारी प्रधान आरक्षक के एक-एक संपत्ति की जांच कर रहे है। मध्य प्रदेश में लोकायुक्त डीएसपी के अनुसार इंदौर और उज्जैन संभाग की 8 टीमें 15 अलग-अलग स्थानों पर सर्च कर रही हैं. देवास में 4 और इंदौर में 3 टीमें फिरोज खान के ठिकानों पर मौजूद हैं. मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और सर्च अभी जारी है।

Exit mobile version