Site icon SHABD SANCHI

खॉकी दागदार, गैंगरेप में डायल 112 का चालक भी शामिल, पुलिस महकमें में हड़कम्प

कोरवा। जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो पीड़ित परेशान लोग कहा जाएगे। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के कोरवा से सामने आ रहा है। यहां युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आते ही पुलिस अधिकारी कार्रवाई करने में जुट गए तो जांच के दौरान वे तब स्तंभ रह गए जब दुर्ष्कम के आरोपी और कोई नही बल्कि 112 का चालक निकला। वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक घर में युवती के साथ दुर्ष्कम मामले में पाया गया है। पुलिस अपराध दर्ज करके 2 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि डायल 112 के चालक सीधे पुलिस विभाग के कर्मचारी नहीं होते, इन्हें वाहन चलाने के लिए ठेके पर रखा जाता है, जो कांट्रेक्चुअल होते हैं. लेकिन इनसे काम पुलिस द्वारा ही लिया जाता है.

5 लोगो ने मिलकर युवती से किया दुर्ष्कम

पुलिस के अनुसार दुष्कर्म की घटना में कुल पांच लोग शामिल थे। पुलिस की इमरजेंसी सेवा डायल 112 के चालक की भी संलिप्तता पाई गई है, जिसने दोस्तों के साथ मिलकर आठ जनवरी की रात बाकी मोगरा थाना क्षेत्र की एक युवती को अपना शिकार बनाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन अभी फरार हैं। आनन-फानन में पीड़िता को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। वहीं सिविल लाइन थाना में एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version