Site icon SHABD SANCHI

MP: भोपाल में पुलिसकर्मियों की पिटाई से DSP के साले की मौत, दो पुलिसकर्मी निलंबित

bhopal news -

bhopal news -

Bhopal Crime: उदित की मौत की खबर के बाद वीआईटी सीहोर के डेढ़ दर्जन से अधिक छात्र आज सुबह पिपलानी थाने पहुंचे और जोरदार हंगामा किया। मृतक के पिता बिजली कंपनी में कर्मचारी हैं, जबकि मां एक शिक्षिका हैं।

Bhopal Crime: भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी सी-सेक्टर में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात दो पुलिसकर्मियों ने 22 वर्षीय बीटेक स्नातक उचित गायकी को बीच सड़क पर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। घटना के बाद उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के जीजा बालाघाट में डीएसपी हैं और वे भोपाल के लिए रवाना हो चुके हैं।

उदित की मौत के बाद शुक्रवार सुबह उसके परिजनों, दोस्तों और वीआईटी कॉलेज सीहोर के डेढ़ दर्जन छात्रों ने पिपलानी थाने का घेराव कर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि पिपलानी थाने के पुलिसकर्मी संतोष बामनिया और सौरभ आर्य ने उदित के साथ बर्बर मारपीट की, जिससे उसकी मौत हुई। हंगामे के बाद पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर जांच के आदेश दिए।

पुलिस का पक्ष और जांच

गोविंदपुरा की सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अदिति भावसार सक्सेना ने बताया कि रात को इंद्रपुरी सी-सेक्टर में चार-पांच युवकों के सड़क किनारे शराब पीने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। इस दौरान विवाद हुआ, लेकिन उचित को थाने नहीं लाया गया, इसलिए इसे पुलिस हिरासत में मौत नहीं माना जा सकता। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। उचित का पोस्टमॉर्टम तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया।

सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना

उदित के पिता बिजली कंपनी में कार्यरत हैं और मां शिक्षिका हैं। परिजनों का कहना है कि जिस स्थान पर पुलिसकर्मियों ने उदित के साथ मारपीट की, वहां एक सीसीटीवी कैमरा लगा है, जिसमें पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। वे पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज करने और न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं।

उदित अशोका गार्डन थाना क्षेत्र का निवासी था और वीआईटी कॉलेज सीहोर से बीटेक की पढ़ाई पूरी कर चुका था। घटना की जांच जारी है, और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की तह तक जाने की कोशिश की जा रही है।

Exit mobile version